CM Bhagwant Mann करेंगे बिजली के तार और खंभो का कायाकल्प, सुरक्षा और गरिमा के साथ होगा पंजाब में काम

CM Bhagwant Mann: बिजली व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए आखिर सरकार ने पंजाब में क्या फैसला लिया है जो अन्य राज्यों को विकास की एक नई परिभाषा बताने के लिए काफी हो सकता है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बिजली का सप्लाई तो होगा लेकिन अब इसे मॉडर्न और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क पर लटक रही नंगी तारों को अब अंडरग्राउंड किया जाएगा। बिजली के खभों को हटाने का काम भी शुरू किया गया है। पंजाब सरकार की इस अहम पहल की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। सीएम भगवंत मान इस बारे में बात करते हुए जनता को पहले ही इससे अवगत करवा चुके हैं और अब ऐसे में पंजाब की सड़कों और गलियों में बिजली की लटकती तारों को वजह से कोई भी हादसा नहीं होगा।

सीएम भगवंत मान पंजाब के विकास को दे रहे नया रूप

एक्स चैनल शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक आप पंजाब ने लिखा, “घाटे वाले काम बंद अब सुरक्षा और गरिमा के साथ होंगे काम। प्रगति के 4 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को जारी रखते हुए मान सरकार ने बिजली के तार जमीन के नीचे बिछाने और खंभे हटाने का काम शुरू किया जिससे कि अन्य राज्यों को विकास का एक नया मार्ग दिखाया गया है।”

CM Bhagwant Mann अब बिजली के खंभो और लटकती तारों का करेगें कायाकल्प

निश्चित तौर पर पंजाब सीएम भगवंत मान की तरफ से किया गया विकास का यह कार्य उनकी सरकार की साझेदारी को दिखाने के लिए काफी है जिसके जरिए अब पंजाब की सड़क और गलियों को खूबसूरत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही बिजली की लटकती तारों को अंडरग्राउंड करने के बाद लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही वीडियो में दिखाया जा रहा है कि बिजली के खभों को हटाने का काम भी शुरू कर दिया गया है और जमीन के नीचे तार डालने का काम भी किया जा रहा है। अब पंजाब में बिजली सप्लाई तो होगी लेकिन लटकती तारों के गिरने की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।

बिजली व्यवस्था को और भी सुरक्षित बनाने के लिए सीएम भगवंत मान द्वारा किए गए इस कार्य की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

Exit mobile version