---Advertisement---

धान की खरीद को लेकर एक्शन में CM Bhagwant Mann, मंत्रियों, अधिकारियों संग बैठक कर लिया बड़ा फैसला; पढ़ें रिपोर्ट

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार धान की खरीदारी (Purchase of Paddy) को लेकर बेहद गंभीर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 1, 2024 6:20 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार धान की खरीदारी (Purchase of Paddy) को लेकर बेहद गंभीर है। दरअसल राज्य (Punjab) के अलग-अलग हिस्सों में धान की फसल कटनी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में किसान अब सरकारी क्रय केन्द्रों पर जाकर अपनी उपज बेच सकेंगे और इसके बदले उन्हें तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) उपलब्ध कराया जाएगा।

पंजाब में धान की खरीदारी आज यानी 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) बेहद गंभीर है। उन्होंने इस क्रम में आज मंत्रियों, विधायकों और तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की है। सीएम मान ने इस दौरान बड़ा फैसला लेते हुए मंडी लेबर चार्ज में इजाफा करने का निर्णय लिया है ताकि श्रमिकों को लाभ पहुंचाया जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री मान ने केन्द्र से शेलर मालिकों की वास्तविक मांगों को पूरा करने की मांग की है।

CM Bhagwant Mann ने साझा की तस्वीर

पंजाब में धान की खरीदारी को लेकर की जा रही समीक्षा बैठक से जुड़ी तस्वीर मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई है। इस दौरान लिखा गया है कि “प्रदेश की मंडियों में धान की निर्बाध खरीद को लेकर आज मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मंडियों का दौरा करने के निर्देश भी जारी किये।”

सीएम मान (CM Bhagwant Mann) ने ये भी स्पष्ट किया कि “अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को मंडियों में धान की फसल की खरीद, उठान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही हम केंद्र सरकार से शेलर मालिकों की वास्तविक मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।”

राइस मिलर्स की मांगों को लेकर लिखा पत्र

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज धान की खरीद को मद्देनजर रखते हुए केन्द्र को पत्र लिखा है। इस पत्र में राइस मिलर्स की मांगों को पूरा करने की बात कही गई है। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के आधिकारिक एक्स हैंडल से दी गई जानकारी के मुताबिक ये पत्र केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री को लिखा गया है। सीएम मान का कहना है कि “मुझे उम्मीद है केंद्र सरकार चावल मिलर्स के मुद्दों को हल करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाएगी, ताकि खरीद कार्य सुचारू और व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026