---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने 4 साल में बदल दी पढ़ाई की पूरी तस्वीर, देखें कैसे इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर शिक्षा प्रणाली का हुआ कायाकल्प

CM Bhagwant Mann: पिछले 4 सालों में किस तरह से शिक्षा की दिशा में प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ है और एक जबरदस्त क्रांति देखी गई। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो निश्चित तौर पर सरकार की वजह से संभव हो सका है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 1, 2026 4:24 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: किसी भी राज्य के विकास में वहां की शिक्षा काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पंजाब में सरकार की तरफ से इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि वहां इस दिशा में एक अलग क्रांति आ सके। सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब में शिक्षा की दिशा में कुछ ऐसी क्रांति की लहर देखी गई कि देशभर में एक मिसाल कायम करने में कामयाब रही है। निश्चित तौर पर स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हो या फिर कंपटीशन एग्जाम में पंजाब के स्टूडेंट का दबदबा हर तरफ पंजाब विकास के पद पर लगातार काम कर रहा है। इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर सीएम भगवंत मान ने क्या कहा।

सीएम भगवंत मान ने इस तरह शिक्षा में किया सुधार

शिक्षा क्रांति की बात करें तो निश्चित तौर पर पंजाब में एक ऐसी लहर देखी जा रही है जो देश के लिए मिसाल बनी है। जहां न सिर्फ स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हुआ है बल्कि शिक्षा सिस्टम में एक जबरदस्त सुधार पिछले 4 साल में देखा गया है। 2022 में शुरू किए गए इस मुहिम को खास और सफल बनाने में सीएम भगवंत मान की तरफ से हर संभव कोशिश की गयी है और इसी की वजह से आज शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बनाकर पंजाब दमखम दिखा रहा है।

10 गुना ज्यादा सफलता की कहानी लिख रहे CM Bhagwant Mann

शिक्षा की दिशा में अलख जगाते हुए सीएम भगवंत मान की सरकार ने पिछले चार सालों में ही कुछ इस कदर कमाल दिखाया कि केरल भी पीछे रह गया। पंजाब लगातार प्रगति के मार्ग पर चल रहा है। वहीं नीट में सफल होने वाले बच्चों की संख्या 882 है जाहिर तौर पर आंकड़ा लोगों को हैरान कर देने के लिए काफी है। सीएम भगवंत मान की तरफ से बताया गया कि 2021 में सिर्फ 80 बच्चों को सफलता मिली थी जो अब 10 गुना से भी ज्यादा है।

निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान शिक्षा को लेकर हर संभव तरक्की की दिशा में काम कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 1, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 1, 2026

Hapur Video

अक्टूबर 1, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 1, 2026