---Advertisement---

‘देश की शान के लिए उनका बेमिसाल बलिदान…’ शहीद उधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर CM Bhagwant Mann ने दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या कहा

CM Bhagwant Mann: पंजाब सीएम ने आम नागरिकों और जनता को संदेश देते हुए दिखे। शहीद उधम सिंह जी के साहस, शहादत और देश प्रेम को दुनिया हमेशा याद रखेगी और यह उनके लिए प्रेरणा से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2026 1:56 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: जलियांवाला बाग के खूनी हत्याकांड में महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी को याद कर आज शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पोस्ट लिखा है। इस दौरान उन्होंने देश की शान के लिए उधम सिंह के बेमिसाल बलिदान को प्रेरणादाई बताया है। एक पोस्ट को शेयर करते हुए लोगों को खास पैगाम देते हुए आखिर सीएम भगवंत मान ने क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर और पोस्ट क्यों चर्चा में है।

CM Bhagwant Mann ने क्या कहा महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद उधम सिंह जी को लेकर

एक पोस्ट को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा, “जलियांवाला बाग के खूनी हत्याकांड का बदला लेने वाले महान क्रांतिकारी योद्धा शहीद उधम सिंह जी को उनके शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि। देश की शान के लिए उनका बेमिसाल बलिदान हमेशा हमारे लिए एक बड़ी प्रेरणा रहेगा।”
इस तरह उन्होंने युवाओं को बताया कि क्रांतिकारी योद्धा शहीद उधम सिंह जी का बलिदान देश के लिए हमेशा ही प्रेरणादाई रहने वाला है।

क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी के देशभक्ति को सलाम

इसके साथ ही आप पंजाब ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ ज़मीन के क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम दिल की गहराइयों से उनकी देशभक्ति को सलाम करते हैं। देश के लिए उनका इरादा, बहादुरी और समर्पण दुनिया भर के भारतीयों, और खासकर पंजाबियों को हमेशा अन्याय के खिलाफ़ मज़बूती से खड़े होने और देश के प्रति अपना फ़र्ज़ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

सीएम भगवंत मान ने किया शहादत को याद

जलियांवाला बाग की खूनी संघर्ष का बदला लेने वाले शहीद उधम सिंह जी के शहादत दिवस पर कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए सीएम भगवंत मान चर्चा में आ गए हैं। अमृतसर के जलियांवाला बाग में ब्रिटिश हुकूमत में निहत्था और मासूम भारतीयों पर गोली बरसाई थी। ऐसे में उधम सिंह ने संकल्प लिया कि उनका बदला लेंगे। ब्रिटिश सरकार द्वारा लंदन में उन्हें फांसी दे दी गई थी और ऐसे में उनकी शहादत को सीएम भगवंत मान ने याद किया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026