80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुसैनीवाला में शहीद स्मारक पर CM Bhagwant Mann ने महान शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा ‘रंगला पंजाब का सपना…’

CM Bhagwant Mann: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद स्मारक पहुंचकर आखिर मुख्यमंत्री ने क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में और इस दौरान उन्होंने क्या खास पैगाम दिया है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है और इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी लोगों को खास शुभकामनाएं देते हुए दिखे। इस दौरान एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने फिरोजपुर के हुसैनीवाला में शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित खड़ी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि शहीदों के सपने को साकार करते हुए सीएम भगवंत मान की तरफ से रंगला पंजाब को सफल बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस खास मौके पर पंजाब सीएम ने क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से कहीं ये बात

सीएम भगवंत मान ने इस बारे में कहा कि “आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मैंने फिरोजपुर के हुसैनीवाला में शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी। देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीरों के बेमिसाल बलिदान को हम कभी नहीं भूल सकते। शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी और दूसरे महान शहीदों के विचारों की रक्षा करते हुए, हमारी सरकार उनके सपनों का एक खुशहाल और ‘रंगीन पंजाब’ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है… सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं… क्रांति अमर रहे!”

‘रंगला पंजाब’ की दिशा में कैसे हो रहा काम

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि हम शहीदों के सपनों का ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं… 69,093 युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं, 88% खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है, शिक्षा/स्वास्थ्य में क्रांति लाई जा रही है और SSF के ज़रिए राज्य की सुरक्षा पक्की की जा रही है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब की शांति और भाईचारे को और मज़बूत करें।”

यह सच है कि सीएम भगवंत मान की तरफ से पंजाब में विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक में क्रांति देखी जा रही है और सरकार की मदद से हर एक का सपना पूरा हो रहा है।

 

 

Exit mobile version