---Advertisement---

स्पोर्ट्स होमलैंड 2026 से मैदान पर चमकेंगे पंजाब के युवा, CM Bhagwant Mann ने ‘खेदान वतन पंजाब दियां-2026’ से सपने को बनाया हकीकत

CM Bhagwant Mann: खेदान वतन पंजाब दियां-2026 में 10 लाख से ज्यादा खिलाड़ी पार्टिसिपेट कर सकते हैं। आखिर कब इसकी शुरुआत होने वाली है और क्या है इसका लक्ष्य। आइए जानते हैं आखिर सरकार की तरफ से क्या जानकारी दी गई है

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 23, 2026 5:25 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में युवाओं को नशे जैसी खतरनाक चीजों से दूर रखने और स्पोर्ट्स जैसे चीजों में व्यस्त करने के लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास जारी है। ऐसे में राज्य भर में क्रांति देखी जा रही है। वहीं इस सबके बीच पंजाब के होमलैंड गेम्स 5 सितंबर से शुरू हो रहे हैं जो जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की पहल से एक जबरदस्त माइलस्टोन साबित होने वाला है जहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। आइए जानते हैं स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब 2026 को लेकर क्या है पूरी जानकारी जो सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।

9 एज ग्रुप में 38 स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन को आयोजित कर रहे CM Bhagwant Mann

आप पंजाब ने x प्लेटफार्म पर कहा कि “पंजाब के युवा मैदान पर चमकेंगे!! स्पोर्ट्स होमलैंड पंजाब – 2026 5 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस दौरान 9 एज ग्रुप में 38 स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन होंगे और खिलाड़ी आसानी से ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं।” खेदान वतन पंजाब दियां-2026 खेल महोत्सव का आयोजन 5 सितंबर से बताया जा रहा है जहां 38 स्पोर्ट्स कंपटीशन में अलग-अलग खिलाड़ी उतरेंगे। आखिर इसकी समाप्ति कब है। लंबे समय तक चलने वाले इस गेम के बारे में जानते हैं आप पंजाब ने क्या कहा है।

जानिए खेदान वतन पंजाब दियां-2026 की खास चीजें

सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर होने वाले इस कंपटीशन में 10 लाख से ज्यादा खिलाड़ी पार्टिसिपेट कर सकते हैं जहां 9 अलग-अलग उम्र वर्ग के लोग गेम्स में हिस्सा ले सकते हैं। यह पंजाब में पहली दफा हो रहा है जब लड़के और लड़कियां टेनिस बॉल क्रिकेट खेलेंगे। ब्लॉक लेवल कंपटीशन को 153 ब्लॉक होस्ट करने वाले हैं जहां बताया गया कि 20 से 30 सितंबर तक डिस्ट्रिक्ट लेवल कंपटीशन होगा। वहीं 10 अक्टूबर से लेकर 23 नवंबर तक स्टेट लेवल कंपटीशन में 16 जिला पार्टिसिपेट करेंगे। 25 से 28 नवंबर को PARA स्पोर्ट्स होगा। वहीं 29 नवंबर को क्लोजिंग सेरेमनी पटियाला में होने वाला है।

अगर आप भी इस कंपटीशन में दिलचस्पी रखते हैं तो ऑनलाइन इसका रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 5, 2026

AIIMS Nagpur Recruitment 2026

सितम्बर 5, 2026

Bart De Wever

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Ujjal Bhuyan

सितम्बर 5, 2026

Chirag Paswan

सितम्बर 5, 2026