DNP India Hindi

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, राज्य के लोगों को मिल रहा अत्याधुनिक इलाज; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार राज्य  में तेजी से विकास कर रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। इसी बीच आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे सरकारी अस्पताल का  हुलिया पूरी तरह से बदल गया है। प्राइवेट अस्पतालों की तरह ही सरकार अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। ताकि राज्य के गरीब परिवारों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। सबसे खास बात है कि इस अस्पताल में आधुनिक लेआउट, रोगी-अनुकूल वार्ड और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया, ताकि बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके। सबसे खास बात है कि इसका असर देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मान सरकार के सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आधुनिक लेआउट, मरीज़ों के लिए सुविधाजनक वार्ड और उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित, धूरी में बना यह नया अस्पताल दर्शाता है कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पंजाब में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को किस प्रकार उन्नत कर रही है। सभी के लिए सुलभ, समावेशी और आधुनिक गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा”। इसके अलावा मान सरकार गरीब परिवारों को 10 लाख रूपये का स्वास्थ्य कार्ड बना रही है, ताकि किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज हो सके। जमीनी स्तर पर भी इसका बदलाव देखने को मिल रहा है।

लाखों लोगों को मिल रहा है अत्याधुनिक इलाज

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। सबसे खास बात है कि इसका सबसे ज्याद फायदा गरीब परिवारों को मिल रहा है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति से काफी बेहतर हुई है। इसके अलावा  मान सरकार भूजल संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधता को बढ़ावा दे रही है। जल की अधिक खपत वाली फसलों से हटकर मूंगफली जैसी वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करके, मान सरकार पंजाब के भूजल पर दबाव कम कर रही है और साथ ही टिकाऊ और लाभदायक खेती को बढ़ावा दे रही है।

 

Exit mobile version