---Advertisement---

पंजाब के गांवों में बनेगा स्पोर्ट्स ग्राउंड, CM Bhagwant Mann के ऐतिहासिक कदम से युवाओं को होगा जबरदस्त फायदा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब के गांवों में आधुनिक स्पोर्ट्स ग्राउंड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस पहल से युवाओं को फायदा मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 10, 2026 3:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में तेजी से विकास करने में लगी हुई है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। इसी बीच सरकार द्वारा 3000 से अधिक खेल का मैदान बनाने का फैसला किया गया है।

सबसे खास बात है कि यह खेल के मैदान गांव में बनाया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब शुरू से ही खेलकूद में आगे रहा है। यही कारण है कि पंजाब सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है।

गांवों में विकसित किए जाएंगे आधुनिक खेल मैदान

CM Bhagwant Mann की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत विभिन्न गांवों में नए खेल मैदान बनाए जाएंगे और पहले से मौजूद मैदानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इन मैदानों में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसी गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को शहरों जैसी खेल सुविधाएं उनके गांवों में ही मिल सकें, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

लाखों युवाओं को होगा फायदा

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मान सरकार ने पंजाब की नई पीढ़ी के लिए खेलों की ओर कदम बढ़ाया है। जिन गांवों में 70 सालों में भी खेल का मैदान नहीं मिला था, मान सरकार ने वहां सिर्फ़ 4 सालों में खेल के मैदान उपलब्ध कराए हैं और नई पीढ़ी को सही राह पर डाला है।

अगर यह बदलाव नहीं है, तो और क्या है”? राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। खेल विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जा सकता है, जिससे खिलाड़ियों को पेशेवर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 10, 2026

Saharanpur Viral Video

जून 10, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 10, 2026

Akhilesh Yadav

जून 10, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 10, 2026

Mamata Banerjee

जून 10, 2026