CM Bhagwant Mann: वॉर ऑन ड्रग्स’ मिशन के तहत पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 69 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की हुई गिरफ्तारी

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि वॉर ऑन ड्रग्स’ मिशन के तहत पंजाब पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। वहीं हर रोज बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।

साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में नशे के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस पूरे राज्य में टारगेटेड रेड, बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन और लगातार जागरूकता अभियान चलाकर ड्रग्स के खिलाफ अपनी सख़्त कार्रवाई तेज़ कर रही है। नशा-मुक्त भविष्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

‘वॉर ऑन ड्रग्स’ मिशन के तहत पंजाब में कई जगहों पर तलाशी अभियान और छापेमारी की गई। लोगों को नशीले पदार्थों के बारे में जागरूक किया गया और युवाओं से नशा-मुक्ति सेवाओं से जुड़ने का आग्रह किया गया”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा है असर

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान शुरू होने के बाद अब तक 69 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इसके साथ ही बड़ी मात्रा में हेरोइन, अफीम, सिंथेटिक ड्रग्स, नशीली गोलियां और अन्य प्रतिबंधित पदार्थ भी जब्त किए गए हैं। पंजाब पुलिस विशेष अभियान के तहत संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध ठिकानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

 

Exit mobile version