CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। जारी अभियान के पूरे 391 दिन हो चुके है। वहीं अभी तक 55 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे पर लगातार लगाम लगाई जा रही है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रहे ड्रग्स तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है, क्योंकि पंजाब सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है, ताकि ऐसे तस्करी को रोका जा सके। वहीं लगतार पुलिस ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर रही है, साथ ही नशीले पदार्थों को जब्त किया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जु़ड़ी सभी अहम जानकारी।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार जारी कार्रवाई में पंजाब पुलिस ने 137 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.9 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 77 किलोग्राम पोस्त की भूसी, 11,412 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 22,980 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद की।
Punjab | Day 391 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 137 drug smugglers and recovered 2.9 KG of heroin, 1.5 kg of opium, 77 kg of poppy husk, 11,412 intoxicant tablets/capsules, and… pic.twitter.com/X3PYN9SZfS
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 28, 2026
94 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 137 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 391 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 55682 हो गई है”।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे के खिलाफ एक्शन जारी
पंजाब पुलिस इंडिया ने आगे जानकारी देते हुए लिखा कि नशीली दवाओं के खिलाफ जंग का 391वां दिन, पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 137 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल 2.9 किलोग्राम हेरोइन जब्त। कुल 1.5 किलोग्राम अफीम जब्त।
कुल 77 किलोग्राम जब्त। कुल 11,412 गोलियां/कैप्सूल बरामद।
Punjab | Day 391 of #YudhNashianVirudh | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 137 drug smugglers and recovered 2.9 KG of heroin, 1.5 kg of opium, 77 kg of poppy husk, 11,412 intoxicant tablets/capsules, and… pic.twitter.com/X3PYN9SZfS
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 28, 2026
कुल 22,980 रुपये नशीले पदार्थों की रकम बरामद। 391 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या: 55,682। एसपीडीएसपी बैंक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने 60 लोगों को जांच के लिए रोका। 94 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।






