---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने खालसा दीवान के संरक्षक और सदस्य का किया आप में स्वागत, कहा ‘रंगला पंजाब बनाने के सपने को मिलेगी और भी मजबूती’

CM Bhagwant Mann: खालसा दीवान के संरक्षक और सदस्य का आप में स्वागत करते हुए सीएम मान ने पोस्ट किया है और कहा की रंगला पंजाब को और भी मजबूती से साकार किया जाएगा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में और किसने थामा पार्टी का हाथ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 25, 2026 4:54 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की आम आदमी पार्टी का विस्तार हुआ है क्योंकि कई जानी-मानी हस्तियों ने पार्टी का हाथ थामा है। ऐसे में पंजाब सीएम भगवंत मान इन हस्तियों का आप में स्वागत करते दिखे। उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवी और पंजाब की भलाई के बारे में सोचने वाले नेताओं का समर्थन राज्य को लेकर सपने को और भी मजबूती प्रदान करने वाली होगी। आइए जानते हैं आखिर किन हस्तियों ने आप पंजाब का हाथ थामा है जिनका स्वागत सीएम भगवंत मान ने तहे दिल से किया है।

CM Bhagwant Mann ने बताया किन्होेंने थामा आप का हाथ

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी परिवार में आज एक बहुत बड़ा और अहम जुड़ाव हुआ है। पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व MLA और चीफ खालसा दीवान के संरक्षक श्री राजमहिंदर सिंह मजीठा जी, पूर्व RTI कमिश्नर हेमिंदर सिंह मजीठा जी और चीफ खालसा दीवान के मौजूदा सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा जी पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आज ‘आप’ परिवार में शामिल हुए हैं।”

रंगला पंजाब को लेकर क्या बोले सीएम भगवंत मान

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि मैं उनका पार्टी में तहे दिल से स्वागत करता हूं। ऐसे अनुभवी और पंजाब की भलाई के बारे में सोचने वाले नेताओं के समर्थन से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के आपके सपने को और भी मजबूती मिलेगी। ‘आपकी सरकार’ पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इस दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने तस्वीर भी शेयर की है जहां वह उनका स्वागत करते हुए दिखे।

पंजाब सरकार लगातार राज्य में विकास को लेकर काम कर रही है। इस दौरान जहां एक तरफ अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है तो दूसरी तरफ शिक्षा, खेल के साथ-साथ हर जरूरी सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। सीएम भगवंत मान जनता को लेकर हितकारी फैसले लेने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026