---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पत्नी ने महिलाओं के नाम किया तीज का दिन, सरकार द्वारा आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम पर हुई चर्चा

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं के लिए जनहितैषी फैसले लेने में कभी भी सरकार पीछे नहीं रहती है। ऐसे में मुख्यमंत्री की पत्नी से महिलाओं ने क्या कहा जो चर्चा में है और आप पंजाब में इसकी जानकारी लोगों को दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 15, 2026 4:55 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम मान सरकार की तरफ से किस कदर की जा रही है यह बताने की जरूरत नहीं है। अलग-अलग योजना के तहत उन्हें फायदा दिया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच तीज के मौके पर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने महिलाओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान ना सिर्फ उनके साथ मस्ती की बल्कि सीएम भगवंत मान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे काम की भी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए आप पंजाब में पूरी जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या कहा गया है।

सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान से महिलाओं ने की तारीफ

दरअसल आप पंजाब द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों के साथ बताया गया कि “नवांशहर और फिल्लौर तीज के रंगों में रंगे!! सीएम भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने आज नवांशहर और फिल्लौर में हुए तीज सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया और महिलाओं के साथ खुशियां बांटीं और उनसे मान सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशों पर चर्चा की। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में जमा हुई महिलाओं ने मान सरकार की मां-बहनों के सम्मान की कोशिशों की खूब तारीफ की।”

CM Bhagwant Mann महिलाओं के लिए फैसले लेने में रहते हैं अग्रसर

यह सच है कि सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब में चौतरफा विकास का कार्य जारी है और खासकर महिलाओं के लिए अलग-अलग मुहीम चलाया जा रहा है। सत्कार योजना हो या फिर लड़कियों की पढ़ाई या बुजुर्ग लोगों के लिए तीर्थ यात्रा योजना हर एक संभव प्रयास सरकार की तरफ से कार्य किया जा रहा है। यह जनहितकारी फैसला निश्चित तौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक अहम पहल साबित हो रहा है।

पंजाब की महिलाएं सीएम भगवंत मान की तारीफ करने में कभी भी पीछे नहीं रहती है और उनके द्वारा किए गए काम की सराहना की जाती है। जमीनी स्तर पर जुड़कर महिलाओं के लिए हर एक समस्या का समाधान सरकार की तरफ से लाया जाता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 15, 2026

Jharkhand News

अगस्त 15, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 15, 2026