पंजाब के लोगों का CM Bhagwant Mann ने जीत लिया इन वजहों से भरोसा, देखें कैसे राज्य के लिए किया जा रहा चौतरफा कल्याण

CM Bhagwant Mann: पंजाब के विकास को लेकर लगातार प्रयासरत सरकार ने अलग-अलग क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। यही वजह है कि लोगों का उन पर भरोसा बेशुमार है। आइए देखते हैं कैसे राज्य के लोग कर रहे हैं तारीफ।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार अपने राज्य में लोगों की सेवा करने के लिए लगातार तत्पर दिखाई देते हैं और इस दौरान उन्हें किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखते हैं।वहीं इस सबके बीच कैबिनेट मंत्री की तरफ से भरपूर सहयोग प्रदान किया जाता है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब की जनता के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस सबके बीच कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने x प्लेटफार्म के जरिए बताया कि कैसे सीएम भगवंत मान की अलग-अलग योजनाओं से पंजाब के हर वर्ग को फायदा हुआ है।

सीएम मान ने इस तरह से लोगों का दिया साथ

हरपाल सिंह चीमा ने x प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सरकार ही इमानदारी से काम करके लोगों की जिंदगी में असली बदलाव लाती है। मुफ्त बिजली से लेकर मां बेटी सत्कार योजना, ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई, खेलों का विकास और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार ने पंजाब के हर वर्ग को राहत दी है। यही वजह है कि लोग 2027 में मान सरकार पर फिर से भरोसा करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।”

CM Bhagwant Mann ने लोगों के लिए किया चौतरफा विकास

यह सच है कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब में चौतरफा विकास का कार्य किया जा रहा है। मां-बेटी को सुविधा मिल सके और उन्हें किसी पर आश्रित ना रहना पड़े इसके लिए काम किया जा रहा है। इसके साथ ही मुफ्त बिजली से लेकर ड्रग्स का नामोंनिशान खत्म करने और खेल का विकास किया जा रहा है। शिक्षा हर घर तक पहुंच सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। किसानों की तरक्की के लिए भी सीएम भगवंत मान लगातार तत्पर हैं। ऐसे में लोग लगातार उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

महिलाओं से लेकर बुजुर्ग और युवाओं की मदद के लिए सरकार लगातार तत्पर नजर आ रही है।

 

 

Exit mobile version