---Advertisement---

पायलट प्रोजेक्ट से CM Bhagwant Mann पंजाब के विकास में लिख रहे एक नया अध्याय, अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई से देश के लिए बने मिसाल

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार इस बात का खास ख्याल रखती है कि जनता को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। ऐसे में बिजली के खंभो से होने वाली समस्याओं को खत्म करने के लिए अंडरग्राउंड सप्लाई का प्रयास किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2026 4:10 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: सिर्फ वोट लेने के लिए पंजाब सरकार ने जनता से वादा नहीं किया था बल्कि उन्होंने इसे हकीकत में तब्दील किया यही वजह है कि सीएम भगवंत मान की तरफ लोगों का भरोसा बढ़ा है। बिजली सप्लाई से लेकर शिक्षा तक के क्षेत्र में लगातार प्रयास किया गया। वहीं इस सबके बीच आखिर पायलट प्रोजेक्ट क्या है जिसके जरिए अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई का कार्य पंजाब में विकास के नए अध्याय को लिख रहा है। इसके बारे में जानकारी देते हुए आप पंजाब ने क्या कहा जो सीएम भगवंत मान की सरकार की सफलता को दिखाने के लिए काफी है।

पंजाब में कैसे सीएम भगवंत मान लाएंगे क्रांति

आप पंजाब ने इसे लेकर एक पोस्ट किया जहां कहा गया, “CM मान ने जो कहा वो किया!! मान सरकार द्वारा सतोज गांव से शुरू किया गया अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई का पायलट प्रोजेक्ट पंजाब के विकास में एक नया अध्याय लिख रहा है। यह प्रोजेक्ट किसानों को खेतों में खड़े बिजली के खंभों की समस्या और लोगों को खराब मौसम में बिजली जाने की समस्या से राहत दिलाकर पूरे देश के लिए एक मिसाल है।” जाहिर तौर पर प्रोजेक्ट पायलट के जरिए किसानों के खेतों में बिजली खड़े करने की समस्या खत्म हो जाएगी और इससे तेज बारिश में भी बिजली कटने का डर नहीं रहेगा।

CM Bhagwant Mann के प्रोजेक्ट पायलट से क्या होगा फायदा

प्रोजेक्ट पायलट के जरिए पंजाब में अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई का कार्य जारी किया जा रहा है जिससे जगह-जगह पर खंभो का इस्तेमाल अब नहीं किया जाएगा। यह निश्चित तौर पर पंजाब में विकास की क्रांति को बयां करने के लिए काफी है। किसानों के खेतों में बिजली के खंभे नहीं लगाए जाएंगे और आंधी तूफान में खंभों के गिरने का डर खत्म हो जाएगा। इससे लोगों को फायदा होगा और इसके गिरने की दुर्घटनाएं भी कम होगी।

जाहिर तौर पर जनता के हित में हर छोटे बड़े फैसले लेने में सीएम भगवंत मान लगातार अग्रसर है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Punjab News

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Rashifal 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

कल का मौसम 21 September 2026

सितम्बर 20, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026