CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चला रहे हैं। उन्होंने अपने 4 सालों से ज्यादा के कार्यकाल में राज्य के हर क्षेत्र में अहम कदम उठाए हैं। जिसका साधा फायदा प्रदेशवासियों को मिल रहा है। इसी कड़ी में राज्य की सुरक्षा के लिए मान सरकार के द्वारा ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य पंजाब को गुंडा मुक्त बनाना है। पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर पिछले 272 दिनों से अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत कई गैंगस्टर और गुंडों का सफाया किया गया है। इस अभियान की सफलता को राज्य पुलिस के द्वारा आधिकारिक एक्स हैंडल पर आंकड़ों के साथ साझा की गई है।
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के द्वारा गुंडों पर मिली सफलता की जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा, ‘दिन 272 | ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित स्थानों पर छापेमारी करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।
देखें वीडियो
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟕𝟐 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified locations across the state.
✔️ 569 raids conducted
✔️ 221 individuals arrested
✔️ 7 weapons recovered
✔️ 15 proclaimed offenders apprehendedWith this, total arrests have reached 79,454 since the launch of the campaign.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously: Anti-Gangster Helpline – 93946-93946
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) October 20, 2026
✔️ 569 छापेमारी की गईं
✔️ 221 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 7 हथियार बरामद किए गए
✔️ 15 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 79,454 हो गई है।पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपनी जानकारी गुप्त रखते हुए साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946।’
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान कब और किस उद्देश्य से शुरु हुआ?
मान सरकार के नृत्व में चल रहा ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान 20 जनवरी 2026 को शुरु हुआ था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव और सीएम मान ने इस गैंगस्तर मुक्त अभियान की शुरुआत की थी। ये अभियान खुफिया-आधारित छापेमारी, वित्तीय जांच और तकनीकी पुलिसिंग पर आधारित है। अगर कोई व्यक्ति गैंगस्टर से जुड़ी हुई जानकारी हेल्प लाइन नंबर 93946-93946 पर पुलिस को देगा तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे 10 लाख की इनामी राशि भी दी जएगी। इस अभियान का उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त बनाना, नशा और ड्रग नेटवर्क को नेस्तनाबूद करना और शांति और कानून व्यवस्था की बहाली करना है। पंजाब पुलिस लगातार इस पर काम कर रही है।
