CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को सफलता पूर्वक चलते हुए 4 साल 7 महीने का समय हो चुका है। इस दौरान राज्य का हर क्षेत्र का विकास हुआ है। मान सरकार, हेल्थ, रोजगार , शिक्षा , सड़क और अन्य आधारभूत जरुरतों को पूरा करने के लिए कई बड़ी योजनाएं और अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सीएम मान सरकार की तरफ से 1 मार्च 2025 को ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान शुरु किया गया था। इसका उद्देश्य राज्य में ड्रग नेटवर्क को खत्म करना और पंजाब को नशा-मुक्त बनाना है। सरकार ने पंजाब में चल रहे इस अभियान की सलफता की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।
CM Bhagwant Mann सरकार को ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान में कितनी मिली सफलता?
पंजाब पुलिस की तरफ से युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान की 598 दिन की सफलता का वीडियो जारी करके आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है ,’ पंजाब युद्ध नशों के विरुद्ध के 598 दिन नशा नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 138 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 389 ग्राम हेरोइन, 780 ग्राम अफीम, 1277 नशीली गोलियां और नशे के कारोबार से जुड़ी 10,650 रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा, 19 लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें नशा मुक्ति तथा पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया।’
‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान का पंजाब पर क्या दिख रहा असर?
इस अभियान का पंजाब में काफी अच्छा असर देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान जब से शुरु हुआ है तब से हजारों लोगों का पुनर्वास और इलाज हुआ है। राज्य में नशा मुक्ति केंद्र और आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट केंद्र चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य में नशीली दवाओं की बड़ी जब्ती और इन्हें बेचने वाले केमिस्टों पर एक्शन हुआ है। वहीं, नशा तस्करों की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। जिसके कारण राज्य का विकास तेजी से हो रहा है।
