‘पंजाब और देश का नाम रोशन…’ पैरा एशियन गेम्स में मोहम्मद यासिर का शॉट पुट में दमखम देख CM Bhagwant Mann हुए गदगद, जानें क्या कहा

CM Bhagwant Mann: एशियन गेम्स में मोहम्मद यासिर का शॉट पुट देखकर सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए क्या कहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में और राज्य के लिए क्यों गर्वित पल बताया है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब के युवा भारत के क्षेत्र में अपना दमखम अलग-अलग खेलों में दिखा सके इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का ऐलान किया गया है। ऐसे में पंजाब के युवा टैलेंट की तारीफ करने में सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच शॉट पुट कंपटीशन में पैरा एशियन गेम्स में दमखम दिखाने वाले मोहम्मद यासिर की तारीफ करते हुए आखिर पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया। क्यों उन्होंने कहा कि पंजाब को अपने युवाओं पर लिए गर्व है। जानते हैं सीएम भगवंत मान ने इस दौरान क्या खास पैगाम लिखा है।

पैरा एशियन गेम्स में पंजाब के युवा का दमखम देख क्या बोले सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि “जापान में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में, पंजाब के मालेरकोटला के टैलेंटेड एथलीट मोहम्मद यासिर जी ने शॉट पुट कॉम्पिटिशन में शानदार परफॉर्मेंस के साथ सिल्वर मेडल जीतकर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है।” निश्चित तौर पर पंजाब के युवाओं के द्वारा खेल के क्षेत्र में विकास और विस्तार को देखकर कम काफी खुश नजर आते हैं। वह युवाओं के टैलेंट को और निखारने में लगातार प्रयत्न कर रहे हैं।

 

CM Bhagwant Mann ने मोहम्मद यासिर के अचीवमेंट को कहा शानदार

इसके साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि “मोहम्मद यासिर जी को इस शानदार अचीवमेंट के लिए दिल से बधाई और आगे के कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं। पंजाब को अपने युवाओं पर गर्व है।” राज्य के मुख्यमंत्री की तरफ से स्पोर्ट्स को एक प्रोफेशन के तौर पर युवा देख सके और अलग-अलग क्षेत्र में प्रगति देखा जाए इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। भारत को एक प्रोफेशन बनाने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक खेल के मैदान तैयार किए जा रहे हैं। लोग के बीच स्पोर्ट्स को लेकर एक समझ पैदा हो सके और इसे पढ़ाई के साथ-साथ समान दर्जा दिया जा सके।

 

 

Exit mobile version