France Protest: आसमान छू रही महंगाई और पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर फ्रांस में लोग विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। यह अब लगातार हिंसक होते जा रहा है। सरकारी इमारत में आग लगाने के साथ-साथ दुकान में लूटपाट और पुलिस के साथ लगातार झड़प की खबरें सामने आ रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 2400 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है तो 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हैं। भारतीय दूतावास की तरफ से भारत के लोगों और घूमने गए पर्यटकों के लिए स्ट्रिक्ट वार्निंग जारी की गई है।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हिंसा को लेकर क्या कहा
फ्रांस प्रोटेस्ट के मद्देनजर कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिए गए हैं तो वहीं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हिंसा की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि शांति से बात रखी जाए। वहीं भारतीय दूतावास ने फ्रांस में रहने वाले लोगों और वहां गए टूरिस्ट से सतर्क रहने के लिए कहा है। भीड़ वाली जगह पर जाने से बचने और प्रदर्शन का हिस्सा बनने से दूर रहने के लिए कहा गया है। इसके लिए इमरजेंसी नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किए गए हैं।
फ्रांस प्रोटेस्ट को लेकर भारतीय दूतावास ने अलर्ट में क्या कहा
भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया कि “फ्रांस में हाल के घटनाक्रमों और स्थानीय कर्फ्यू को देखते हुए, कृपया सतर्क रहें और उचित सावधानी बरतें। कृपया बड़े जमावड़ों और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें जहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, और स्थानीय फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों और सलाहों का पालन करें। कृपया स्थानीय समाचारों के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त करते रहें।” आधिकारिक अपडेट के लिए नंबर और भारतीय नागरिक ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं।
France Protest की आग से बचकर कैसे रहे भारतीय
फ्रांस प्रोटेस्ट की आग में भारतीयों के साथ कुछ गलत ना हो इसका खास ख्याल दूतावास की तरफ से रखा गया। ऐसे में अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि फिलहाल फ्रांस की स्थिति लगातार हिंसक होती जा रही है। ऐसे में वे लोग जो भारत से फ्रांस घूमने के लिए जा रहे हैं या वहां मौजूद है उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
