CM Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों और खेतों के रखरखाव में मान सरकार की तरफ से किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं की जाती है। ऐसे में उचित मूल्य पर उन्हें उनके फसलों के दाम मिल सके। किसानों के हित में लगातार सीएम भगवंत मान अलग-अलग मुहिम के जरिए उन्हें फायदा भी दे रहे हैं। यही वजह है कि पंजाब के किसान सरकार की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। पंजाब में अच्छे बासमती बीच से फसल की पैदावार बढ़ी है और यह सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है। आप पंजाब ने इसे लेकर क्या जानकारी दी है आइए जानते हैं।
कैसे किसानों की खुशी हुई दोगुनी
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਬਾਸਮਤੀ ਦੇ ਵਧੀਆ ਬੀਜਾਂ ਨਾਲ਼ ਜਿੱਥੇ ਫ਼ਸਲ ਦਾ ਝਾੜ ਵਧਿਆ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਵਧੀਆ ਰੇਟ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਦੁੱਗਣੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨ ਵੀਰ ਨੇ ਇੰਝ ਕੀਤਾ ਧੰਨਵਾਦ। https://t.co/ztO8XdYn9b
— AAP Punjab (@AAPPunjab) October 21, 2026
सीएम भगवंत मान की तरफ से आप पंजाब ने एक्स प्लेटफार्म पर कहा, “मान सरकार द्वारा दिए गए अच्छे बासमती बीज से फसल की पैदावार बढ़ी है, वहीं अच्छे रेट से किसानों की खुशी दोगुनी हो गई है।” निश्चित तौर पर सरकार की वजह से किसानों को अच्छी बासमती बीज मिली और इससे उनका फसल बेहतर हो पाया है। यह निश्चित तौर पर गरीब किसानों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। हर संभव खेती बेहतर हो सके और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका ख्याल सरकार की तरफ से रखा जा रहा है।
CM Bhagwant Mann की वजह से किसानों को मिल रही है सुविधाएं
वहीं आप पंजाब द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को लेकर बताया गया कि मान सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए किसान ने इस तरह आभार जताया। यह सच है कि किसानों के हित में फैसला लेने में सरकार कभी भी पीछे नहीं रहती है। वहीं उनके खेत तक नहर का पानी पहुंच सके और उचित बिजली फ्री में मिल सके इसका खास ध्यान सीएम भगवंत मान की तरफ से रखा जा रहा है। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में किसानों के आय में वृद्धि के साथ-साथ अच्छी फैसले भी होने लगी है। यह निश्चित तौर पर पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद है।
