CM Bhagwant Mann: पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चला रहे हैं। इस दौरान वो राज्य के विकास में अहम कदम उठा रहे हैं। शिक्षा, हेल्थ, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय काम किए हैं। जिसका लाभ पूरे प्रदेश को मिल रहा है। इसी कड़ी में नागरिकों की सुरक्षा के लिए राज्य में ‘गैंगस्टां ते वार’ अभियान चलाया जा रहा है। मान सरकार की इस मुहिम का उद्देश्य पंजाब को गुंडा मुक्त बनाना है। इस अभियान में पंजाब पुलिस और AGTF को फिर बड़ी सफलता मिली है। इसकी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर साझा की है।
CM Bhagwant Mann सरकार के ‘गैंगस्ट्रां ते वार’ अभियान को मिली बड़ी सफलता
पंजाब में मान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ‘गैंगस्टां ते वार’ अभियान की सफलता को पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है। इसके साथ ही जानकारी साझा करते हुए लिखा है, ‘दिन 289 | ‘गैंगस्ट्रां ते वार’पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित जगहों पर छापेमारी करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟖𝟗 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its statewide crackdown on gangster networks by conducting targeted raids at identified locations across the state.
✔️ 484 raids conducted
✔️ 178 individuals arrested
✔️ 5 proclaimed offenders apprehended
✔️ 2 weapons recovered.With this, total arrests have reached 82,687 since the launch of the campaign.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously through the Anti-Gangster Helpline: 93946-93946.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) November 6, 2026
✔️ 484 जगहों पर छापेमारी की गई
✔️ 178 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
✔️ 2 हथियार बरामद किए गए।
इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 82,687 हो गई है।पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन: 93946-93946 पर अपनी पहचान गुप्त रखते हुए जानकारी साझा करें।’
गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की कब और किसने शुरुआत की?
गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की शुरुआता 20 जनवरी, 2026 को हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस गुंडा मुक्त अभियान को लॉन्च किया था। पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स मिलकर काम कर रही है। पुलिस ने सबसे ज्यादा एक्शन अवैध हथियारों की तस्करी और ड्रग्स तस्करी करने वालों पर किया है। वहीं, विदेश में बैठे अपराधियों पर भी शिकंजा कसा है।
