Anurag Dhanda: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने लोगों से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बता देने की गलती कर गए। इस पर फिलहाल अनुराग ढांडा बिफरे हुए दिखे। उन्होंने संजय सिंह के एक वीडियो को जारी करते हुए यह बताने की कोशिश की आखिर कौन किसकी बी टीम है। आइए जानते हैं आखिर आप नेता की तरफ से क्या कहा गया और किस तरफ से कटाक्ष करते हुए नजर आए हैं।
Anurag Dhanda ने कांग्रेस को इस तरह दिखाई सच्चाई
खडगे जी सुनिए @SanjayAzadSln जी बता रहे हैं कौन किसकी B टीम है। https://t.co/jQVcSLJ0ah
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) November 5, 2026
दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के एक बयान को शेयर करते हुए अनुराग ढांडा ने कैप्शन में लिखा कि “खडगे जी सुनिए संजय सिंह जी बता रहे हैं कि कौन किसकी बी टीम है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि आप नेता कांग्रेस पर सवाल उठा रहे हैं और इस दौरान धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं। जहां संजय सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि देश के लगभग हर राज्य में सालों से कांग्रेस पार्टी हार रही है और वे कहीं ना कहीं बीजेपी में विलय कर जाते हैं।
सीएम भगवंत मान की जीत को लेकर दावा
इस दौरान संजय सिंह यह भी दावा करते हैं कि आने वाले पंजाब चुनाव में एक बार फिर सीएम भगवंत मान अपनी जीत से परचम लहराने वाले हैं क्योंकि उन्होंने पंजाब के लिए वह काम किया है जो जनता पसंद कर रही है। वहीं आप नेताओं के जेल में जाने को लेकर भी सवाल उठाते हुए संजय सिंह कहते हैं कि कांग्रेस के कितने नेता आज तक जेल गए हैं।
अनुराग ढांडा का क्यों फूट पड़ा मल्लिकार्जुन खडगे पर गुस्सा
दरअसल अनुराग ढांडा का यह कटाक्ष ऐसे समय में सामने आया है जब बीते दिन पंजाब के संगरूर में जनता से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, “आम आदमी पार्टी ‘BJP की B टीम’ है। कांग्रेस जहां भी चुनाव लड़ने जाती है, AAP वहां समीकरण बिगाड़ने चली आती है। हम गुजरात में जीत रहे थे, AAP ने वहां खेल बिगाड़ा हम गोवा में जीत रहे थे, इसने वहां भी काम खराब किया। AAP का खुद कोई अस्तित्व नहीं है, ये लोग सिर्फ लोकतंत्र को तबाह करने का काम कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों को सबसे पहले सबक सिखाना होगा।”
