---Advertisement---

CM Mann on Amritpal Singh: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मान, कहा- ‘हम 18 मार्च को भी पकड़ सकते थे, लेकिन…’

पंजाब पुलिस ने रविवार को अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 23, 2023 3:02 अपराह्न | Updated: अप्रैल 24, 2023 11:28 पूर्वाह्न

CM Mann on Amritpal Singh
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann on Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने रविवार को अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब करने की कोशिश कर रहे थे। आप सरकार ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। मान ने कहा कि हम अमृतपाल को 18 मार्च को भी पकड़ सकते थे लेकिन हम नहीं चाहते थे कि खून खराबा हो और गोलीबारी हो।

यह हमारी जिम्मेदारी और फर्ज

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार जनता की सुरक्षा और अमन कानून के लिए काम कर रही है और यह हमारी ज़िम्मेदारी व फर्ज़ भी है। उन्होंने कहा कि मेरे पास कल यानी शनिवार को ही सूचना आ गई थी। मैं पूरी रात नहीं सोया और हर पल का अपडेट लेता रहा। मान ने कहा कि बिना एक भी गोली चलाए हमने रविवार को अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पंजाब के सीएम ने कहा कि आप सरकार लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही है। जनता की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है।

‘हमें 35 दिन बाद कामयाबी मिली’

सीएम मान ने कहा कि हमें 35 दिन बाद कामयाबी मिली है। इसके लिए मैं पंजाब की जनता और पंजाब पुलिस को धन्यवाद देता हूं। सीएम मान ने कहा कि हमें 35 दिन बाद कामयाबी मिली है। इसके लिए मैं पंजाब की जनता और पंजाब पुलिस को धन्यवाद देता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग देश की अमन शांति या कानून को तोड़ने की कोशिश करेंगे, उन पर कानून मुताबिक कार्रवाई होगी। पंजाब की आप सरकार में किसी भी बेकसूर को तंग नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करती है। कुछ लोगों ने पंजाब के युवाओं को भड़काने की कोशिश की, जिससे युवा बंदूक उठा लें लेकिन पंजाब के लोगों ने हमारा साथ दिया। पंजाब ने पहले काले दिन देखे हैं लेकिन अब हमारा प्रदेश तरक्की करेगा।

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh: पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को NSA के तहत किया गिरफ्तार, आईजी ने किया बड़ा खुलासा

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026