Delhi News:सीएम अरविंद केजरीवाल कल पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन, भगवंत मान भी हो सकते हैं साथ

Delhi News

Delhi News

Delhi News: आज रविवार को को आम आदमी पार्टी की ओर से खबर मिली है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भवंत मान कल यानि 12 फरवरी को अयोध्या के राम मंदिर जाएंगे। वह कल रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे।

Delhi News सीएम केजरीवाल का अयोध्या दौरा

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल अयोध्या का दौरा करेंगे। जहां वह रामलला के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि, वह अपने माता-पिता और पत्नी समेत राम जी के दर्शन करने जाएंगे।

Delhi News प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया

उधर, आप पार्टी के सूत्रों ने कहा था सीएम केजरीवाल को 22 जनवरी के दिन हुई राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया था। जिसमें सीएम ने कहा था कि वह अपने परिवार वालों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं।

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की है। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से लोग शामिल हुए थे। जिसमें राजनीति से लेकर बॉलीवुड और कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version