---Advertisement---

Dhanteras 2024 के अवसर पर CM Bhagwant Mann की खास प्रतिक्रिया, बोले ‘भगवान से प्रार्थना..’

Dhanteras 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज दिवाली (Diwali) से पूर्व धनतेरस का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस (Dhanteras) इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई-शुभकामना भी दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 29, 2024 5:35 अपराह्न

Dhanteras 2024
Follow Us
---Advertisement---

Dhanteras 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज दिवाली (Diwali) से पूर्व धनतेरस का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस (Dhanteras 2024) इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को बधाई-शुभकामना भी दे रहे हैं। पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इसी क्रम में पंजाब के साथ देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले लोगों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। सीएम मान (CM Bhagwant Mann) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “धनतेरस के इस शुभ अवसर पर मेरी भगवान से प्रार्थना है कि सभी के घर में बरकतें बनी रहें।”

Dhanteras 2024- CM Bhagwant Mann की खास प्रतिक्रिया

धनतेरस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी किया गया है। इस पोस्ट के माध्यम से पंजाब वासियों के साथ सभी देशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया गया है। सीएम मान का कहना है कि “धनतेरस (Dhanteras) के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान से प्रार्थना है कि सभी के घर में बरकतें बनी रहे और सभी दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की करें।”

पावन पर्व धनतेरस की खासियत

भारत के सुदूर ग्रामीण इलाकों से लेकर मेट्रो पॉलिटन शहरों तक में धनतेरस (Dhanteras) का पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। प्रकाश पर्व दिवाली (Diwali) से पहले मनाए जाने वाले इस खास पर्व के दिन लोग भगवान कुबेर (Lord Kuber) और धनवतंरी देवी की पूजा करते हैं। इस दौरान दीपक भी प्रज्वल्लित किया जाता है। धनतेरस के दिन लोग सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू, धनिया या हल्दी खरीदते हैं। इसके अलावा क्षमता अनुसार लोग वाहनों की खरीदारी भी करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि आज के खास दिन पर इन वस्तुओं की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती हैं। धनतेरस के दिन लोगों को दान करने की सलाह भी दी जाती है। इससे जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताएं पूर्ण होती हैं और वे हमें आशीर्वाद देते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026