---Advertisement---

Diwali 2024: Bhagwant Mann से लेकर Yogi Adityanath तक, इन मुख्यमंत्रियों ने दीवाली पर्व पर जारी किया बधाई संदेश

Diwali 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज यानी 31 अक्टूबर को दीवाली पर्व की धूम है। इस दौरान लोग अपनों को बधाई व शुभकामना संदेश भेजकर उनका दिन खास बनाकर अपनत्व का भाव बरकरार रख रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 31, 2024 12:12 अपराह्न

Diwali 2024
Follow Us
---Advertisement---

Diwali 2024: देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आज यानी 31 अक्टूबर को दीवाली पर्व की धूम है। इस दौरान लोग अपनों को बधाई व शुभकामना संदेश भेजकर उनका दिन खास बनाकर अपनत्व का भाव बरकरार रख रहे हैं। दीवाली (Diwali 2024) के खास अवसर पर देश के ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से भी प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया गया है। इसमें पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann), यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), मध्य प्रदेश (MP) के सीएम मोहन यादव व अन्य मुख्यमंत्रियों का नाम शामिल हैं।

Diwali 2024- Bhagwant Mann ने जारी किया शुभकामना संदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीवाली (Diwali 2024) के खास अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। सीएम मान (Bhagwant Mann) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “सभी को रोशनी के त्योहार दिवाली की शुभकामनाएं। हम सच्चे राजा से प्रार्थना करते हैं कि वह आप सभी के जीवन को खुशियों और प्रगति से रोशन करें।”

CM Yogi Adityanath की खास प्रतिक्रिया

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेशवासियों के नाम बधाई संदेश जारी कर खास प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली (Diwali 2024) की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! कृपानिधान प्रभु श्री राम व माता जानकी सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, यही कामना है। जय सियाराम!”

MP के मुख्यमंत्री Mohan Yadav की प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने दीवाली के खास अवसर पर प्रदेशवासियों को खास अंदाज में बधाई संदेश जारी किया है। उनके आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम: समृद्धि, उल्लास, आनंद एवं प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। करबद्ध प्रार्थना है कि प्रदेश के हर घर-आंगन धन-धान्य से भर जाएं, मां लक्ष्मीजी और श्री गणेशजी की कृपा बनी रहे, सुख-समृद्धि, संपन्नता की सतत् वृद्धि हो।”

Diwali 2024- दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत इन राज्यों के CM की खास प्रतिक्रिया

दीवाली (Diwali) पर्व पर दिल्ली की सीएम आतिशी (CM Atishi) की ओर से दिल्ली और देशवासियों के नाम बधाई संदेश जारी किया गया है। दिल्ली सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों के इस त्यौहार पर मां लक्ष्मी और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता आए।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Saini) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि ‘समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने भी दीवाली पर्व पर सभी उत्तराखंड वासियों और देशवासियों को बधाई देने का काम किया है। पुष्कर सिंह धामी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “आप सभी को प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग एवं सकारात्मकता का संचार करे। माँ लक्ष्मी और प्रभु गणेश जी से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सौभाग्य से परिपूर्ण हो।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने सभी प्रदेशवासियों के नाम दीवाली पर्व पर शुभकामना संदेश जारी किया है। सीएम भजनलाल के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “दिवाली की रौनक, राजस्थान की शान! मैं, भजन लाल शर्मा, आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। इस पावन पर्व पर मैं आपको राजस्थान की सुंदर संस्कृति और विरासत का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता हूँ। दिवाली के इस पावन अवसर पर मेरी और राजस्थान सरकार की ओर से आपको और आपके परिवार को ढेर सारी खुशियों भरी दिवाली की शुभकामनाएं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026