---Advertisement---

Lawrence Bishnoi Interview Case में नप गए DSP Gursher Singh Sandhu! मान सरकार ने जारी किया बर्खास्तगी का आदेश; पढ़ें रिपोर्ट

Lawrence Bishnoi Interview Case: कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखने की दिशा में काम करने वाली पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस हिरासत में हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस में मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 3, 2025 3:29 अपराह्न

Lawrence Bishnoi Interview Case
Follow Us
---Advertisement---

Lawrence Bishnoi Interview Case: कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखने की दिशा में काम करने वाली पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस हिरासत में हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस में मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भगवंत मान सरकार ने इस मामले में DSP Gursher Singh Sandhu को बर्खास्त कर दिया है। पंजाब सरकार के गृह विभाग की ओर से बर्खास्तगी के संबंध में आदेश जारी किया गया है। बता दें कि पुलिस हिरासत में हुए Lawrence Bishnoi Interview Case को लेकर खूब सुर्खियां बनी थीं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे। हालांकि, अब विस्तृत जाचं के आधार पर पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना हो रही है और इसे न्याय बताया जा रहा है।

Lawrence Bishnoi Interview Case में नप गए DSP Gursher Singh Sandhu!

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नियम-कानून के अनुसार डीएसपी रहे गुरशेर सिंह संधु को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, गुरशेर सिंह पर पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस में सबकी निगाहें पंजाब सरकार के निर्णय पर टिकी थीं। राज्य सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार कराने से जुड़े मामले में अब डीएसपी के बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। गृह विभाग की ओर से Lawrence Bishnoi Interview Case में की गई इस कार्रवाई के बाद जमकर सुर्खियां बन रही हैं।

लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस ने बटोरी थी सुर्खियां

देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में गैगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक साक्षात्कार खूब चर्चाओं में रहा था। प्रशासनिक हिरासत से लॉरेंस बिश्नोई ने मार्च 2023 में एक निजी समाचार चैनल को साक्षात्कार दे दिया था। इसके बाद कई तरह के सवाल भी उठे। शासन की ओर से Lawrence Bishnoi Interview Case की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम भी गठित की गई थी। बीते अक्टूबर 2024 मे ही इस मामले में सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। हालांकि, अब सरकार ने सख्ती के साथ पंजाब लोक सेवा आयोग की सहमति के आधार पर गुरशेर सिंह संधु को बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि डीएसपी के बर्खास्तगी का आदेश गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026