---Advertisement---

उद्योग से लेकर शिक्षा जगत तक की तस्वीर हुई चका-चौंध! Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों से पंजाब वासियों तक ऐसे सीधा पहुंच रहा लाभ

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के अथक प्रयासों से पंजाब में उद्योग के साथ शिक्षा जगत की तस्वीर भी पूरी तरह से बदल गई है। भगवंत मान सरकार की नीतियों के कारण आज पंजाब के लोगों तक सीधा लाभ पहुंच रहा है और वे सशक्त हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 31, 2025 6:36 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की बदलती तस्वीर मान सरकार के अथक प्रयासों पर मोहर लगा रही है। आज स्थिति ये है कि शिक्षा से लेकर उद्योग और स्वास्थ्य महकमा तक बदला-बदला नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार सभी विभागीय मंत्री और अधिकारी हरकत में हैं और लाभार्थियों तक सीधा लाभ पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। छात्र हों या व्यापारी या पंजाब का अन्य कोई भी वर्ग हो। सभी Bhagwant Mann सरकार की नीतियों से प्रभावित हैं। मंत्री तुरणप्रीत सिंह और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी बानगी पेश की है। उन्होंने बताया है कि कैसे मान सरकार की नीतियों का सीधा लाभ पंजाब की जनता तक पहुंच रहा है।

सीएम Bhagwant Mann के प्रयासों से पंजाब वासियों तक सीधा पहुंच रहा लाभ!

मंत्री तरुणप्रीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है कि भगवंत मान सरकार ने पीएसआईईसी विभाग में एक अपील प्राधिकरण का गठन किया है। इससे प्लॉट मालिकों की निष्पक्ष सुनवाई होगी और रद्द किए गए प्लॉट बहाल किए जाएंगे। इसके अलावा Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों से ही प्रदेश भर में निरस्त किए गए करीब 700 प्लॉट मालिक 30 सितंबर 2025 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने साथ ही नए उद्योग लगाने के लिए पीएसआईईसी प्लाटों को आवश्यकतानुसार जोड़ने व अलग करने की प्रक्रिया को हरी झंडी दी है जिससे व्यापार जगत की तस्वीर बदली है।

शिक्षा जगत की बदलती तस्वीर पर मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मोहर लगाई है। शिक्षा मंत्री ने मेगा पीटीएम के दौरान Bhagwant Mann सरकार की नीतियों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदल गई है। शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही बच्चों के लिए किताबें आनी शुरू हो जाती हैं। विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश से संबंधित कार्यपुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा करने के साथ ही भगवंत मान सरकार छात्रों तक सीधा लाभ पहुंचा रही है।

पंजाब में सुविधाओं का विस्तार करने की नीति अपना रहे सीएम भगवंत मान!

मालूम हो कि मुख्यमंत्री Bhagwant Mann लगातार राज्य में सुविधाओं का विस्तार करने की नीति पर काम कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और परिवहन के तमाम व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। सीएम भगवंत मान का प्रयास है कि पंजाब का हर हिस्सा विकसित हो और सभी जगहों पर सुविधाओं की पहुंच हो। इससे लोगों का जीवन आसान होगा और वे सशक्त होकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026