---Advertisement---

Haryana News: पानीपत के टाउनहॉल में सीएम भगवंत मान ने व्यापारियों से की मुलाकात, हरियाणा सरकार पर जमकर साधा निशाना; जानें डिटेल

Haryana News: चुनाव आयोग ने हरियाणा में चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। वहीं हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को मतदान होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 1, 2024 4:21 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana News: चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान के बाद सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। बता दें कि बीते दिन यानि 31 अगस्त चुनाव आयोग ने हरियाणा में चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है, मालूम हो कि हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पानीपत के टाउनहॉल में हरियाणा के व्यपारियों से मुलाकात की। बता दें कि इस दौरान सीएम मान ने हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला (Haryana News)।

सीएम मान ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

आपको बता दें कि पानीपत में व्यपारियों को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा में बिजली की ज्यादा कीमतों पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत लोगों को मुफ्त में बिजली मिल रही है।

वहीं हरियाणा के व्यपारियों को उन्होंने पंजाब में व्यवस्याय करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने व्यपारियों से अपील की वह वोटिंग के दिन भारी मात्रा में वोट करें। वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा में अच्छे लोगों को लेकर आए। जनता कांग्रेस और बीजेपी के बीच पीस रही है।

भगवंत मान ने हरियाणा में आप की सरकार बनाने को कहा

सीएम मान ने अपने संबोधन के दौरान व्यपारियों से अपील की और कहा कि आपलोग 5 अक्टूबर को आप पार्टी को ज्यादा से ज्यादा वोट करें ताकि हरियाणा में भी व्यपारियों फायदा मिले। उन्होंने कहा कि हम स्कूल बनाने वाले लोग है, हम बिजली लाने वाले लोग है। हम रोजगार लाने वाले लोग है। हम अस्पताल बनाने वाले लोग है। इसके अलावा पंजाब में बढ़ते रोजगार और नई कंपनियां आने पर सीएम मान ने कहा कि अभी मैं कुछ दिन पहले मुंबई गया था, अब पंजाब में टाटा समेत कई बड़ी कंपनियां अपना प्लांट लगाने वाली है जिसके बाद पंजाब में और रोजगार बढ़ेगा (Haryana News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026