Health Tips: पेट की अनेक बीमारियों का सिर्फ एक इलाज है ये छोटी हरी चीज, 15 दिन में दिखेगा असर!

Health Tips: हरी इलाइची पेट की तमाम सारी गंभीर बीमारियों के लिए बहुत अच्छी औषधि की तरह काम करती है. इसका सही तरीके से इस्तेमाल करके फायदा लिया जा सकता है.

Health

Picture Credit: Goggle

Health Tips: पेट की समस्याओं से अकसर लोग परेशान रहते हैं. उनकी शिकायत होती है कि,पाचन नहीं हो रहा है या फिर गैस बहुत बन रहा है. कई बार दवा खाने से भी मरीज को आराम नहीं मिलता है. इन्ही समस्याओं से निजात दिलाने का तरीका डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं. उनका कहना है कि, इलाइची हेल्थ के लिए बहुत अच्छी होती है. डॉक्टर का कहना है कि, हरी इलायची पेट की कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करती है. यह न केवल पाचन को बेहतर बनाती है बल्कि पेट से जुड़ी गंभीर परेशानियों को जड़ से खत्म कर सकती है और वो भी 15 दिन में.

Health Tips: पाचन की समस्या दूर

डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि,इलायची चबाने से लार और पाचक एंजाइमों का स्राव बढ़ता है, जो भोजन को आसानी से तोड़ने में मदद करते हैं.जिसकी मदद से खाना जल्दी पच जाता है और रोगी को बड़ी राहत मिलती है.

गैस और ब्लोटिंग से राहत

जिन लोगों को गैस और ब्लोटिंग की समस्या रहती है, उनके लिए भी ये अच्छा होती है. इलाइची में मौजूद  मेन्थॉन  तेल गैस, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याओं को कम करता है.इससे मरीज को राहत मिलती है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Healthy Hamesha

जलन में राहत

एसिडिटी और सीने की जलन से परेशान लोगों को भी रोजाना इलाइची खाना चाहिए. ये पेट में बनने वाली एसिड को खत्म करती है और पेट की गड़बड़ी को राहत देती है.

अल्सर और पेट के दर्द में राहत

डॉक्टर का कहना है कि, कई अध्ययनों के अनुसार, इलायची पेट के अल्सर और गैस्ट्राइटिस पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मिटा सकती है. जिससे पेट की गंभीर बीमारियां खत्म होती हैं.पेट की ऐंठन और दर्द में भी ये अच्छी दवा के रुप में काम करती है.

इलाइची का कैसे करें इस्तेमाल?

हरी इलाइची में सिनेओल, लिमोनीन ,मेन्थोन, मैंगनीज, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम फ्लेवोनोइड्स और टेरपेनोइड्स पाया जाता है. जिसके कारण हरी इलाइची पेट को गंभीर बीमारियों से बचाती है. डॉक्टर सलीम जैदी के द्वारा इलाइची के सही सेवन के बारे में बताया जा रहा है. उनका कहना है कि,रोजाना भोजन के बाद 1 से 2 इलायची चबाने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है. सुबह खाली पेट इलायची चबाने से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है. वहीं, इलायची को पानी में उबालकर पीने से भी गैसे से लेकर पेट में होने वाली तमाम तरह की बीमारियों से राहत मिलती है.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version