Health Tips: जिंदगी को तबाह करने के लिए काफी है ये 3 गलतियां! जानें एम्स ट्रेंड न्यूरोलॉजिस्ट ने दिमाग और इम्यूनिटी पर क्या दी चेतावनी

Health Tips: अपने हेल्थ का खास ख्याल रखना है तो आइए जानते हैं कि इन तीन चीजों से आपको फायदा हो सकता है और आपके दिमाग से लेकर माइग्रेन तक में फायदेमंद है।

Health Tips

Photo Credit- Google Health Tips

Health Tips: यह सच है कि आपकी लाइफस्टाइल की वजह से हेल्थ परेशानियां बढ़ती है। ऐसे में माइग्रेन से लेकर ब्रेन हेल्थ तक का खास ख्याल आप रख सकते हैं अगर आप एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए टिप्स को फॉलो करें। डॉक्टर प्रियंका सेहरावत जो एम्स ट्रेंड डॉक्टर है उन्होंने बताया कि न्यूरोलॉजिस्ट होने की वजह से वह हर किसी को 3 सलाह देना चाहती हैं और ऐसे में अगर आप भी हेल्दी रहना चाहती हैं तो आप डॉक्टर प्रियंका द्वारा बताई गई 3 हेल्थ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्लीप रुटिन का पड़ता है कुछ इस कदर असर

स्लिप रूटीन आपके लिए बेहद जरूरी है। एक अच्छी नींद ब्रेन हेल्थ के लिए अहम बताई गई है। डॉक्टर की माने तो 10 बजे से लेकर 5 बजे तक 7 घंटे का समय नींद के लिए सबसे बेहतर बताया गया है। डिजिटल डिवाइस को सोने से 1 घंटे पहले बंद कर दें। माइग्रेन के मरीज को सबसे ज्यादा इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

Health Tips में खाली पेट ना रहे कभी भी आप

आपको यह जान लेना जरुरी है कि खाली पेट रहने की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। ब्रेकफास्ट ना करना आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती है। इसकी वजह से इम्यूनिटी कम होता है। वहीं इसकी वजह से आपको इन्फेक्शन का भी खतरा होता है। जब आप खाली पेट बाहर निकलते हैं तो सिर में दर्द की भी समस्या हो सकती है।

सेडेंटरी लाइफ़स्टाइल भी है अहम

अगर हेल्थ टिप्स की बात करें तो यह डॉक्टर का कहना है कि 30 मिनट ब्रिस्क वॉक जरूरी है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि अगर आप घर में चक्कर लगा रहे हैं तो यह कारगर नहीं है। आपको बाहर निकल कर कम से कम 30 मिनट तेजी से टहलना है।

इन 3 टिप्स को फॉलो करने से आपको निश्चित तौर पर फायदा मिल सकता है और यह आपके लिए अहम साबित हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version