---Advertisement---

अपार जनसमर्थन के साथ AAP उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन! सीएम Bhagwant Mann के साथ पार्टी सुप्रीमो ने लोगों से की बड़ी अपील

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के साथ AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में लुधियाना पश्चिमी से पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो ने लोगों से AAP को समर्थन देने की अपील कर दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 3:34 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: सड़क पर उमड़ी भीड़ और दर्जनों गाड़ियों का काफिला के साथ अंतत: आज आप उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। यहां बात पंजाब के लुधियाना पश्चिमी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की के संदर्भ में हो रही है। 19 जून को होने वाले उपचुनाव से पहले AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने सीएम भगवंत मान, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और अमन अरोड़ा समेत कई दिग्गजों की उपस्थिति में नामांकन किया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान समर्थन के लिए उमड़ी भीड़ का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के नीतियों को विस्तार देने की अपील की है। दोनों नेताओं ने आप कैडर को कहा है कि लुधियाना पश्चिमी के विभिन्न हिस्सों में जाकर सरकार की नीतियों को पहुंचाएं और उम्मीदवार के लिए समर्थन एकत्रित करें।

AAP उम्मीदवार के समर्थन में उतरे सीएम Bhagwant Mann और पार्टी सुप्रीमो की जनता से अपील!

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए समर्थन मांगा है। सीएम मान ने नामांकन कार्यक्रम के दौरान कहा है कि “हम यहां लंबे-चौड़े भाषण देने के लिए नहीं आए हैं। हमें आप लोगों के समर्थन और प्यार की जरूरत है। आप सभी से अनुरोध है कि आगामी 19 जून को झाड़ू वाला बटन दबाकर संजीव अरोड़ा को विजयी बनाएं।” सीएम Bhagwant Mann ने इसके साथ ही आप कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ाने और सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील भी की है।

सीएम मान के अलावा पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से संजीव अरोड़ा को समर्थन देने की अपील की है। पूर्व सीएम ने कहा है कि संजीव अरोड़ा की रगों में लुधियाना दौड़ता है और आपके समर्थन से वो विधायक बनेंगे तो आपके काम और आसानी से हो सकेंगे।

19 जून को उपचुनाव के लिए होगा मतदान

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में 19 जून को मतदान कराने की घोषणा की है। दरअसल, इस सीट से विधायक चुने गए आप नेता गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन हो गया था। इसी कारण ये सीट रिक्त हो गई और अब 19 जून को मतदान की घोषणा की गई है। 19 जून को मतदान होने के बाद 23 जून को मतगणना होगी जिसके बाद विजयी प्रत्याशी का नाम घोषित किया जाएगा। उपचुनाव को देखते हुए सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व में पूरी आप कैडर अभी से ऊर्जा झोंक रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026