---Advertisement---

ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! CM Bhagwant Mann के निर्देशानुसार संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस सख्त; अवैध हथियार बरामद

CM Bhagwant Mann के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में संगठित अपराध के खिलाफ नकेल कसते हुए पुलिस ने आईएसआई समर्थिक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 16, 2026 1:18 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: संगठित अपराध के खिलाफ प्रहार का दौर जारी है। पंजाब पुलिस की अलग-अलग टीमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को अपराध मुक्त राज्य बनाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एसएसओसी अमृतसर और एसएसओसी मोहाली की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियारों की बरामदगी भी हुई है।

संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पंजाब पुलिस की दो काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने राज्य में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी साझा की गई है।

अपराधियों के खिलाफ नकेल कसते हुए अमृतसर और मोहाली एसएसओसी ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडोफाड़ किया है। इस दौरान एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से गोला-बारूद के साथ 4 हथगोले और 2 विदेशी पिस्तौल बरामद किया है। चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल आतंकी मॉड्यूल से आरोपी के संबंध होने का दावा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई को गति दी जा रही है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पुलिस अपराध को खत्म करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पंजाब को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में बढ़ी सख्ती!

सूबे को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पंजाब पुलिस की सख्ती बढ़ गई है। पाकिस्तान से सीमा साझा करने वाले पाकिस्तान के राज्यों में सघन जांच का दौर जारी है। ड्रोन व अन्य तकनीकों के माध्यम से सभी पहलुओं की निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की पूरी कोशिश है कि पंजाब अपराध मुक्त बने और यहां रहने वालों लोगों के लिए सुरक्षित माहौल तैयार हो। इस क्रम में सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कार्रवाई का दौर जारी है। पुलिस लगातार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर कार्रवाई को गति देने का काम कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026