---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में ISRO का बड़ा प्रोजेक्ट, स्पेस म्यूजियम बनाने की तैयारी, रॉकेट साइंस की बारीकियां सीखेंगे छात्र

Punjab News: भगवंत मान ने दावा किया कि लॉन्चिंग देखने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मुफ्त टूर करवाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 17, 2023 1:06 अपराह्न

Space Museum
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संस्थान (ISRO) पंजाब में एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत पंजाब में एक स्पेस म्यूजियम बनाएगा जाएगा। जिसमें छात्र राकेट साइंस की बारीकियां सकेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

दरअसल, पंजाब से भी कई छात्र श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग देखने गए थे। रविवार को ये छात्र वापस पंजाब लौटे, जहां मुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ मुलाकात की और उनके अनुभव सुने। इस दौरान छात्रों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पेस म्यूजियम की जानकारी साझा की।

ISRO का सहगोय करेगी पंजाब सरकार

उन्होंने कहा कि ये गौरव की बात है कि ISRO ने पंजाब में स्पेस म्यूजियम खोलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में पंजाब सरकार ISRO का पूरा सहगोय करेगी। पंजाब में स्पेस म्यूजियम खुलने से न केवल राज्य के विज्ञान सभ्याचार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छात्रों को भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ISRO आने वाले दिनों 13 अलग-अलग प्रोजेक्टों पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, जिसमें भारत के मिसाइल और अंतरिक्ष मीशन की जानकारी दी जाएगी। इन कार्यक्रमों में पंजाब के विद्यार्थियों को भी भेजा जाएगा।

‘पंजाब सरकार ने छात्रों को कराया मुक्त टूर’

इस दौरान CM भगवंत मान ने दावा किया कि पंजाब ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग देखने गए सरकारी स्कूल के छात्रों को मुफ्त में टूर करवाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी सरकारी स्कूल का विस्तार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की सूरत और व्यवस्था बदलने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं। थ्यूरी की अपेक्षा में प्रैक्टिकल पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

Upcoming Smartphones in March 2026

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

OnePlus 15T

मार्च 2, 2026