---Advertisement---

Jalandhar Lok Sabha bypoll: विरोधियों पर जमकर बरसे CM Bhagwant Mann, AAP प्रत्याशी संग निकाला रोड शो

पंजाब के सभी राजनीतिक दलों की निगाह वर्तमान समय में जालंधर लोकसभा सीट पर टिकी हुई है। 10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। मतदान तारीख नजदीक आते ही राजनेताओं की ओर से दौरा किया जा रहा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 28, 2023 2:13 अपराह्न

Jalandhar Lok Sabha bypoll
Follow Us
---Advertisement---

Jalandhar Lok Sabha bypoll: पंजाब के सभी राजनीतिक दलों की निगाह वर्तमान समय में जालंधर लोकसभा सीट पर टिकी हुई है। 10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। मतदान तारीख नजदीक आते ही राजनेताओं की ओर से दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को जालंधर पहुंचे और रोड शो किया। बुधवार को सीएम भगवंत मान फिल्लौर के बुंडाला में रोड शो किया। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। मान ने लोगों से जन संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रिंकू भी मौजूद थे।

अकाली दल और भाजपा पर साथा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के नेताओं ने पंजाब को लूट कर खा लिया। इन राजनेताओं ने किसी को नहीं छोड़ा। किसान, जवान, बुजुर्ग और बच्चे सभी को नुकसान पहुंचाया। मान ने कहा कि आप की सरकार आने के बाद जिन लोगों ने जनता के पैसों को लूटा है उनका हिसाब किया जा रहा है।

‘कांग्रेस नेता लोगों से मिलते नहीं हैं’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर के मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरोड़ा ने इतने पैसे कमाए कि जब उनके घर पर तलाशी ली गई तो पैसे गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन तक लगानी पड़ी। सीएम मान ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोगों से मिलते नहीं हैं। इनको पांच साल में एक बार जनता की याद आती है। कांग्रेस नेता पांच साल में एक बार वोट मांगने के लिए आ जाते हैं। साथ ही कहा कि ये अगर लोगों से हाथ मिला लें तो उसके बाद हमें हाथ की उंगलियां गिननी पड़ जाती है।

रोड शो का आयोजन

वहीं, बुंडला के बाद सीएम भगवंत मान ने बड़ा पिंड में भी एक रोड शो किया। साथ ही आदमपुर और चूहड़वाली में भी रोड शो का आयोजन किया गया था।

ये भी पढ़ें: CM Mann ने शहीदों के परिजनों से की मुलाकात, 1 -1 करोड़ का चेक सौंप की ये बड़ी घोषणा

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026