---Advertisement---

पंजाब के कई लोक सभा सीटों पर AAP को बढ़त, जानें क्या हैं चुनावी परिणाम से जुड़े ताजा अपडेट?

Lok Sabha Result 2024: पंजाब के सभी 13 लोक सभा सीटों पर मतगणना का दौर जारी है। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार पंजाब की होशियारपुर, बठिंडा व आनंदपुर साहिब जैसी लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों को बढ़त मिलती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न

Lok Sabha Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Result 2024: पंजाब के सभी 13 लोक सभा सीटों पर मतगणना का दौर जारी है। चुनाव आयोग की साइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार पंजाब की होशियारपुर, बठिंडा व आनंदपुर साहिब जैसी लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं अमृतसर, संगरूर, जालंधर व अन्य सीटों पर ‘आप’ कड़ी टक्कर दे रही है। ऐसे में आइए हम आपको पंजाब की सभी लोक सभा सीटों पर चल रहे मतगणना के जुड़े ताजा अपडेट बताते हैं।

AAP उम्मीदवारों को बढ़त

लोक सभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज मतगणना का दौर जारी है। इसी बीच पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटों को लेकर लोगों के अंदर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। दरअसल आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था।

चुनावी रुझानों की मानें तो आम आदमी पार्टी पंजाब की ओर से संगरूर लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत लीड बनाए हुए हैं। इसके अलावा होशियारपुर लोक सभा सीट से AAP प्रत्याशी डॉ. राजकुमार चब्बेलवा और आनंदपुर से मालविंदर सिंह कंग भी शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं बठिंडा से अब हरसिमरत बादल बढ़त बनाकर आगे निकलती नजर आ रही हैं।

अन्य सीटों का हाल

पंजाब की अन्य कई लोक सभा सीट जैसे कि खंजूर साहिब से अमृतपाल सिंह, फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, पटियाला से बीजेपी की परनीत कौर, गुरुदासपुर से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह रंधावा, अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला, लुधियाना से कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग व फतेहगढ़ से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह लीड बनाए हुए हैं।

नोट– बीतते समय के साथ रुझानों में बदलाव होने की प्रबल संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026