CM Bhagwant Mann: शिक्षा को लेकर पंजाब सरकार काफी एक्टिव है, जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में शिक्षा के क्षेत्र में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। सीएम मान सरकार के प्रयासों का ही असर है कि नीट, जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं को बड़ी संख्या में पंजाब के सरकार स्कूल के छात्र उत्तीर्ण कर रहे है। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों की तरह से सरकारी स्कूलों में भी सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। वहीं अब स्कूलों में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कराई जाएगी।
CM Bhagwant Mann सरकार का ऐतिहासिक कदम
पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “आज से, पंजाब के सभी PSEB स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक मुख्य विषय बन गया है। शहर हो या गाँव, हर बच्चा वे स्किल्स सीखेगा जिन्हें सिखाने की होड़ दुनिया के बड़े-बड़े देशों में लगी है। पंजाब ने एक बार फिर पहल की है।
From today, Artificial Intelligence is a core subject in every PSEB school across Punjab. Every child — city or village — will learn the skills the world’s leading nations are racing to teach theirs.
Punjab moves first, again — becoming the first state to make AI a mainstream…
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) July 22, 2026
यह क्लास 1 से 12 तक AI को मुख्य विषय बनाने वाला पहला राज्य बन गया है। यह वही पंजाब है जिसकी कल्पना अरविंद केजरीवाल जी ने की थी और जिसे सीएम भगवंत जी हर दिन ज़मीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं”।
छात्रों को मिलेगी नई तकनीकों की जानकारी
इस पहल के तहत विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीकों की शुरुआती समझ विकसित कराई जाएगी। इसके साथ ही छात्रों को तकनीक आधारित प्रोजेक्ट्स और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी निजी संस्थानों के छात्रों की तरह आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकें। माना जा रहे है कि यह पहल लाखों छात्रों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।







