---Advertisement---

Mann सरकार ने 3 लाख से ज्यादा UDID कार्ड किए जारी, जानें कैसे उठाएं लाभ?

पंजाब सरकार ने राज्य के 3 लाख 7 हजार 219 दिव्यांग व्यक्तियों को UDID कार्ड जारी कर दिए है। राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को सरकार के इस कदम की जानकारी दी।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 28, 2023 3:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार ने राज्य के 3 लाख 7 हजार 219 दिव्यांग व्यक्तियों को UDID कार्ड जारी कर दिए है। राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को सरकार के इस कदम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही यूनीक कार्ड के आधार पर देने के लिए यूनीक डिसएबिलिटी आईडैंटिटी कार्ड (भाव विलक्षण दिव्यांगता पहचान पत्र) (UDID) तैयार किए जा रहे हैं। जिनका राष्ट्रीय स्तर पर डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इस सिस्टम को अपनाने वाला पंजाब 10 वां राज्य है।

जानें क्या है पूरी योजना

राज्य की सामाजिक सुरक्षा,महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार राज्य के दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसके लिए ही एक विकलांगता प्रकोष्ठ (Disability Cell )की स्थापना कर दी गई है। जिसके साथ ही मान सरकार ने 23 मार्च 2023 तक राज्य में 307219 दिव्यांगों को UDID कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके माध्यम से ही सभी दिव्यांगों को सरकार की सभी योजनाओं और सभी प्रकार की सेवाओं के लिए ये UDID जारी कर एक सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म की व्यवस्था तैयार की है।

ये भी पढ़ें:Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री ने फसल खराब होने पर

दिव्यांगों से की अपील

कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने राज्य के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि सभी उपभोक्ता सेवा केंद्रों, सामाजिक सुरक्षा कार्यालयों के साथ साथ ही राज्य के सिविल अस्पतालों पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। इन स्थानों पर जाकर UDID कार्ड के लिए एप्लाई कर सकते हैं। ताकि एक भी जरुरतमंत  दिव्यांग सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से वंचित न रह जाएं।

ये भी पढ़ें:Rahul Gandhi Disqualification: मोदी सरकार को घेरने कांग्रेस का बड़ा प्लान, जानें आज से 2 दिन की है क्या योजना?

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026