---Advertisement---

Monsoon Alert 21 July 2025: Punjab, Haryana में ओलावृष्टि, तूफान का अलर्ट, तो पहाड़ों पर भूस्खलन और तेज बारिश से मची भयंकर तबाही; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 21 July 2025: आसमानी आफत का कहर देशभर में इस कदर छाया हुआ है, कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 20, 2025 9:02 अपराह्न

Monsoon Alert 21 July 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 21 July 2025: आसमानी आफत का कहर देशभर में इस कदर छाया हुआ है, कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। बिहार में तेज, आंधी बारिश से मौत का आकंड़ा 35 के पार पहुंच चुका है, तो हिमाचल में ये आंकड़ा 115 के पार है, वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहे है, राजस्थान की गलियां नदी बन चुकी है। कुदरत के कहर ने यहां भी कई जिंदगियों को छीन लिया है। इसी बीच एक बार फिर आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, समेत देश के कई राज्यों के अलर्ट जारी कर दिया है। जिसे देखते हुए आईएमडी ने कल के Monsoon Alert 21 July 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Punjab, Haryana में ओलावृष्टि, तूफान का अलर्ट – Monsoon Alert 21 July 2025

पंजाब हरियाणा में 21 जुलाई 2025 को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा के गुरूग्राम समते कई जिलों में इतनी तेज बारिश आई थी, कि पूरा स्मार्ट सिटी पानी के अंदर डूब गया था। सड़कें ध्वस्त हो गई थी। वहीं एक बार फिर विभाग ने कुछ ऐसा ही अलर्ट जारी कर दिया है। अगर हरियणा में Monsoon Alert 21 July 2025 की बात करें तो विभाग ने अंबाला, गुरूग्राम, हिंसार, जुलाना, कैथल, नरवाना, पलवल, पानीपत समेत कई जिलों के लिए विभाग ने भयंकर बारिश, आंधी, तूफान की संभावना जताई गई है। वहींं अगर पंजाब की बात करें तो यहां भी विभाग ने कई जिलों में आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर भूस्खलन और तेज बारिश से मची भयंकर तबाही

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली में देवल ब्रिज के पास भूस्खलन हुआ, जिससे आसपास काफी तबाही हुई, साथ ही रोड पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए है। यहीं हाल हिमाचल का भी है, कुदरत के कहर ने 115 से अधिक जिंदगियां छीन ली है, साथ ही सरकार को कई करोड़ का नुकसान हुआ है। अगर अन्य राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026