---Advertisement---

National Pollution Control Day 2024 पर CM Bhagwant Mann का खास संकल्प, बोले ‘प्रदूषण प्रकृति की सबसे..’

National Pollution Control Day 2024: 2 दिसंबर का दिन भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी यादों को ताजा कर देती है। भोपाल गैस त्रासदी की चपट में आने से कई लोगों की जान गई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 2, 2024 3:13 अपराह्न

National Pollution Control Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

National Pollution Control Day 2024: 2 दिसंबर का दिन भोपाल गैस त्रासदी से जुड़ी यादों को ताजा कर देती है। 1984 में हुए भोपाल गैस त्रासदी की चपेट में हजारों लोगों की जान गई थी। इस घटना में अपनी जान गवाने वालों की याद में प्रत्येक वर्ष 2 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day 2024) के दिन लोगों को प्रदूषण से संबंधित मुद्दों पर जागरुक किया जाता है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर खास संकल्प लिया है। सीएम मान ने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।

National Pollution Control Day 2024 पर CM Bhagwant Mann का खास संकल्प

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस (National Pollution Control Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की खास अपील सामने आई है। सीएम मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी कर लोगों के नाम खास संदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का कहना है कि “प्रदूषण प्रकृति की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। आज राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर आइए संकल्प लें कि हम पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

बता दें कि सीएम मान प्रदूषण नियंत्रण को लेकर खास गंभीर नजर आते हैं। उनके नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार प्रदूषण को नियंत्रित करने की कोशिश करती नजर आती है। पराली जलाने की घटनाएं हों या प्रदूषण के अन्य कारण, मान सरकार हर पहलुओं पर गंभीरता से एक्शन लेकर प्रदूषण को नियंत्रित करती नजर आती है।

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस?

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, भोपाल गैस त्रासदी में जान गवाने वाले हजारों लोगों की याद में मनाया जाता है। इस त्रासदी की चपेट में आने से लोगों को लंबे समय तक श्वसन और त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। विभिन्न दस्तावेजों में मौजूद जानकारी के मुताबिक 2 दिसंबर 1984 के दिन भोपाल की यूनियन कर्बाइड फैक्ट्री से जहरीली गैस निकली थी जिससे पर्यावरण भी प्रभावित हुआ था। इसीलिए आज राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाकर लोगों को जागरुक किया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026