---Advertisement---

शिक्षा ही नहीं, स्वास्थ्य जगत का भी कायाकल्प कर रही Bhagwant Mann सरकार! जानें पंजाब वासियों को क्या-क्या मिल रही सुविधाएं?

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य जगत का भी कायाकल्प कर रही है। इस दिशा भगवंत मान सरकार की कई ऐसी मुहिम हैं, जो प्रत्यक्ष तौर पर पंजाबवासियों को राहत देने का काम कर रही हैं। इसमें मोहल्ला क्लिनिक से लेकर योग और पोषण कार्यक्रम तक जैसे प्रयास शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 12, 2025 3:08 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की सिख्य क्रांति को लेकर खबरें तो सभी ने सुनी होंगी। अब बारी है स्वास्थ्य जगत में हो रहे कायाकल्प से जुड़े खबरों को जानने की। दरअसल, मान सरकार सिर्फ शिक्षा जगत पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जगत का भी कायाकल्प कर रही है। इस दिशा में पंजाब वासियों के लिए सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार कई तरह की मुहिम चलाई जा रही हैं। Bhagwant Mann सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रोगियों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा मान सरकार हर स्कूलों में खेल का मैदान होने पर जोर दे रही है, ताकि बच्चे खेल-कूद में हिस्सा लेकर शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहें। कई अन्य प्रयास भी किए जा रहे हैं कि लोगों तक स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं पहुंचती रहें।

स्वास्थ्य जगत का भी कायाकल्प कर रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे डॉ. बलबीर सिंह ने खुस खास जानकारियां साझा की हैं। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया है कि पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था शहरों से लेकर गांवों तक एक बड़े बदलाव से गुजर रही है। आज सरकार Eat Right Campaign संचालित कर रही है, ताकि लोगों को उनका अधिकार मिल सके। इसके अलावा सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य भर में योग और पोषण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग स्वस्थ्य रहें।

वहीं लिवर के इलाज हेतु पीजीआई के नेतृत्व वाला हब और स्पोक मॉडल स्थापित किया गया है, ताकि इससे जुड़े मरीजों को राहत मिल सके। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी Bhagwant Mann सरकार का पूरा ध्यान है। यही वजह है कि हर स्कूलों में खेल का मैदान बनवा कर सरकार बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखने की दिशा में काम कर रही है। ये सब स्वास्थ्य जगत की बदलती तस्वीरों का उदाहरण है जिसे देखा जा सकता है।

शिक्षा जगत में बदलाव के लिए जमकर हो रही भगवंत मान सरकार की सराहना

आज पंजाब के किसी भी हिस्से में जाएंगे, तो सरकारी स्कूलों की स्थिति पहले से बेहतर नजर आएगी। इसका प्रमुख कारम है शिक्षा जगत की तस्वीर बदलने के लिए मान सरकार की प्रतिबद्धता। दरअसल, मान सरकार फिलहाल ‘सिख्य क्रांति’ के तहत सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधि अपने-अपने इलाके में स्थित सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मिड-डे-मिल से लेकर परिवहन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पंजाब की पहचान बन रही है। मान सरकार के इन प्रयासों के कारण आज सरकार की जमकर सराहना हो रही है और लोग इस अभूतपूर्व बदलाव को महसूस कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

Lucknow News

मार्च 7, 2026

Bihar Politics

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026