---Advertisement---

Children’s Day 2025 पर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धूम! सीएम भगवंत मान ने संदेश जारी कर बच्चों के लिए कही खास बात

Children's Day 2025 पर आज पंजाब के विभिन्न हिस्सों में धूम मची है। इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बच्चों के नाम शुभकामना संदेश जारी कर प्रतिक्रिया दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2025 1:11 अपराह्न

Children's Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Children’s Day 2025: देश के विभिन्न हिस्सों में आज बाल दिवस धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस खास दिवस पर पंजाब में भी धूम मची है। मुक्तसर से लेकर मोगा, अमृतसर, तरन तारन, पटियाला समेत विभिन्न शहरों में स्थित स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। बच्चे पंडित जवाहर लाल नेहरू की स्मृति में भाषण दे रहे हैं। इस खास अवसर पर सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम मान ने आज 14 नवंबर को मनाए जा रहे चिल्ड्रेन्स डे पर पंजाब समेत देश के सभी बच्चों और उनके अभिवावकों के नाम संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने बाल दिवस पर सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का वादा किया है।

सीएम भगवंत मान की Children’s Day 2025 पर खास प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बाल दिवस पर खास प्रतिक्रिया देते हुए सभी बच्चों और उनके अभिवावकों को बधाई है।

पंजाब सीएम के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को बाल दिवस की शुभकामनाएं। हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। हमारी सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।” सीएम मान का साफ संदेश है कि पंजाब सरकार बच्चों के हक के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करते हुए नई-नई नीतियां ला रही है ताकि उनका समग्र विकास हो सके।

बाल दिवस पर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में मची धूम

अमृतसर से लेकर मोगा, मुक्तसर, तरन तारन समेत पंजाब के विभिन्न हिस्सों में बाल दिवस पर धूम मची है। इस दौरान सरकारी से लेकर निजी स्कूलों तक में भाषण प्रतियोगिता आयोजित किए गए हैं। बच्चे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। एक-दूसरे को लोग शुभकामना संदेश भेजकर बाल दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी बीच सीएम भगवंत मान ने भी बच्चों के नाम संदेश जारी कर इस दिन को खास बना दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026