---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की सराहना कर रहे लोग! मुफ्त इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ने 4 साल में ऐसे बदली पंजाब की तस्वीर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में किए गए कार्यों की खूब सराहना हो रही है। पंजाब के लोग अपना अनुभव साझा कर बता रहे हैं कि कैसे मान सरकार ने स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा सुविधाओं तक का विस्तार कर सूबे की तस्वीर बदली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 27, 2026 3:55 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक सुविधाओं का विस्तार हुआ है। पंजाब सरकार ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए ऐसी नीतियां बनाई हैं जिन्होंने सूबे की तस्वीर बदलने में भूमिका निभाई है। पंजाब वासियों को सेहत योजना के अंतर्गत मिल रहा 10 लाख रुपए का मुफ्त इलाज और बच्चों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनमें प्रमुख है।

जनहित से जुड़े इन कार्यों को लेकर भगवंत मान सरकार की सराहना हो रही है। ‘संवाद’ कार्यक्रम के तहत भगवंत मान सरकार के मंत्री, विधायक व आप नेता पंजाब के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रहे हैं। इस दौरान लोगों से उनके अनुभव पूछे जा रहे हैं। पंजाब वासी बढ़-चढ़कर सीएम मान की सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

पंजाब सीएम Bhagwant Mann सरकार की सराहना कर रहे लोग!

सूबे के विभिन्न हिस्सों में पंजाब सरकार के मंत्री, आप विधायक व अन्य नेतागण पहुंच कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान पंजाब वासी भगवंत मान सरकार की सराहना कर रहे हैं। आप नेता विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उन्हें मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत करा रहे हैं।

इसका असर ये है कि बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी के इस अभियान से जुड़े रहे हैं। साथ ही भगवंत मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम तबके तक पहुंचे। शहरों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग सशक्त हों और रंगला पंजाब की नींव मजबूत करें।

मुफ्त इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ने पिछले 4 साल में बदली पंजाब की तस्वीर

मार्च 2022 में पंजाब की सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने 4 वर्षों में सूबे की तस्वीर बदलने का काम किया है। आज मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत पंजाब के नागरिकों को हर वर्ष 10 लाख रुपए का हेल्थ कवर मुहैया कराया जा रहा है। आम आदमी क्लीनिक पर भी महिलाओं से लेकर बुजुर्ग, बच्चों तक के प्राथमिक इलाज की व्यवस्था है।

शिक्षा क्षेत्र में भी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। विदेशी सरजमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर पंजाब लौटे अध्यापक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना कर सीएम भगवंत मान ने शिक्षा जगत में क्रांति लाने का काम किया है। इन सारे प्रयासों की बदौलत पिछले 4 वर्षों में पंजाब की तस्वीर बदली है और लोग सशक्त हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026