Bhagwant Mann: पंजाब में ग्रामीण इलाकों की तस्वीर भी बदली है। इसका प्रमुख कारण है कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार। भगवंत मान सरकार ने आज पंजाब के ग्रामीण इलाकों तक में पक्की सड़कों का जाल बिछाकर कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया है। पंजाब में अब कच्ची व जर्जर सड़कों का दौर खत्म हो चुका है। भगवंत मान सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ ग्रामीण से शहरी इलाकों तक में कच्ची व जर्जर सड़कों का पुनरुद्धार कर पक्की सड़क का निर्माण करा रही है। इससे ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदली है। साथ ही लोगों की यात्रा आसान, सुरक्षित और आरामदायक बन रही है।
पक्की सड़कों का निर्माण कर Bhagwant Mann सरकार ने बदली की तस्वीर
मान सरकार ने पंजाब के ग्रामीण इलाकों में कच्ची व जर्जर पड़ी सड़कों का निर्माण कर इलाकों की तस्वीर बदली है।
ਪੰਜਾਬ ‘ਚੋਂ ਕੱਚੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦਾ ਜ਼ਮਾਨਾ ਖ਼ਤਮ!
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਹਰ ਕੱਚੀ ਤੇ ਖ਼ਸਤਾ ਹਲ਼ਕ ਸੜਕ ਨੂੰ ਬਣਾ ਰਹੀ ਪੱਕੀ ਤੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ ਦਾ ਅੰਤ ਅਤੇ ਸਫ਼ਰ ਬਣਿਆ ਸੌਖਾ, ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਤੇ ਅਰਾਮਦਾਇਕ pic.twitter.com/kbiLKGaS9S
— AAP Punjab (@AAPPunjab) March 24, 2026
पंजाब में ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर आज वाहनें फर्राटा भर रही हैं। शहरों से आने वाले लोग भी बिना किसी संकोच का गांवों का रुख कर रहे हैं। पक्की सड़कों ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन आसान किया है। उनका सफर सुरक्षित होने के साथ आरामदायक और आसान हो गया है। किसी भी आपात स्थिति में अब लोग शानदार सड़कों के सहारा कम समय में शहरों तक पहुंचकर सभी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ ले रहे हैं। सड़क निर्माण के कारण ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल गई है और यहां संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं।
कनेक्टिविटी को भी मिली तगड़ी रफ्तार!
ग्रामीण इलाकों की दुरुस्त सड़कें कनेक्टिविटी को इजाफा देने का काम कर रही हैं। दरअसल, शहरों की चकाचौंध से दुनिया वाकिफ है। हालांकि, ग्रामीण जीवन की सच्चा उस चकाचौंध से कोसों दूर रह जाती है। इसका महत्व समझते हुए भगवंत मान सरकार ने ग्रामीण जीवन में कनेक्टिविटी को विस्तार देने की प्राथमिकता दी। इससे शहरों से गांवों तक लोगों की पहुंच आसान हो रही है। लोग आसानी से बढ़ती कनेक्टिविटी का लाभ उठाकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की शुरुआत भी कर रहे हैं। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ने के साथ पंजाब की तस्वीर बदल रही है।
