---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘दोनों राज्यों के अधिकारी अब करेंगे वार्ता..,’ SYL विवाद पर नायब सैनी संग बैठक के बाद सीएम मान का संकेत

CM Bhagwant Mann और नायब सिंह सैनी के बीच आज एसवाईएल विवाद को लेकर लंबी बातचीत हुई है। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक से जुड़ी डिटेल साझा की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 27, 2026 2:42 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में सीएम मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच खास बातचीत हुई है। चर्चा का केन्द्र रहा एसवाईएल यानी सतलज यमुना लिंक विवाद जिसको लेकर लंबे समय से तकरार देखने को मिली है। मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान और नायब सिंह सैनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों ने बातचीत का सार्थक बताते हुए समस्या के निदान की ओर इशारा किया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि एसवाईएल विवाद पर आगे की बातचीत पंजाब और हरियाणा के अधिकारी करेंगे। आसार लगाए जा रहे हैं कि पंजाब और हरियाणा की राज्य सरकार जल्द से जल्द विवाद को सुलझाकर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेगी।

एसवाईएल विवाद पर CM Bhagwant Mann का पक्ष

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नायब सिंह सैनी के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दोनों के बीच अच्छे माहौल में बातचीत हुई है। सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों को भाई कन्हैया का वारिस बताते हुए कहा कि वे दुश्मनों को भी पानी पिलाते थे। हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं है। इस मसले पर अब दोनों राज्यों के अधिकारी बात करेंगे और उम्मीद है कि लंबे समय से चली आ रही इस लड़ाई को सुलझाया जा सकेगा। सीएम मान ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि कोई किसी का हक ना मारे। अधिकारियों की वार्ता से सार्थक परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।

जल्द हो सकता है SYL विवाद का समाधान

आसार जताए जा रहे हैं कि जल्द ही पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से जारी एसवाईएल विवाद का समाधान हो सकता है। सीएम भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच हुई बैठक से इसके संकेत मिले हैं। सीएम मान का ये कहना कि नई पीढ़ी इस मसले पर वार्ता करेगी और इसका सार्थक निष्कर्ष निकालेगी। ये दर्शाता है कि पंजाब और हरियाणा दोनों एसवाईएल विवाद को लेकर कितना गंभीर हैं। यही वजह है कि इस मसले का समाधान निकलने की बात कही जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026