---Advertisement---

मिशन रोजगार को मिली रफ्तार! चंडीगढ़ में सैंकड़ो कर्मचारियों को सीएम Bhagwant Mann ने सौंपा नियुक्ति पत्र, अब और दुरुस्त होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने आज मिशन रोजगार को रफ्तार देते हुए चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के 942 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया है। सीएम मान ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नौकरी देने का क्रम जारी रहेगा, ताकि युवाओं का भविष्य उज्जवल हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 30, 2025 2:07 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मान ने बड़ी बात कह दी है। वन विभाग के 942 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन रोजगार को रफ्तार देने की बात कही है। मुख्यमंत्री का संदेश साफ है कि आगे भी युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर दिया जाता रहेगा, ताकि वे सशक्त होकर पंजाब के विकास में अपना योगदान दे सकें। सीएम Bhagwant Mann ने साफ तौर पर कहा है कि पिछली सरकारों ने नौकरी को दरकिनार करते हुए युवाओं के साथ छल किया था। हालांकि, अब AAP सरकार नौकरी के भरपूर अवसर उपलब्ध कराकर युवाओं के उज्जवल भविष्य की नींव रखने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम सेवा भाव के साथ सत्ता में हैं और आगे भी जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

सीएम Bhagwant Mann के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे कर्मचारियों के चेहरे

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में उन 942 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम किया है जो वर्षों से इसका इंतजार कर रहे थे। ये सभी कर्मचारी पक्के तौर पर नौकरी नहीं कर रहे थे और इनकी नौकरी कभी भी जा सकती थी। हालांकि, भगवंत मान सरकार ने नए नियम के तहत पक्की नौकरी देते हुए नियुक्ति पत्र देने का काम किया है। सीएम Bhagwant Mann ने कहा है कि अब ये सभी 942 वन विभाग के कर्मचारी पंजाब के वातावरण के सच्चे माली हैं और जनहित से जुड़े कार्य को चार चांद लगाएंगे।

अब और दुरुस्त होगी वन विभाग की व्यवस्था!

कर्मचारियों की पक्की तैनाती के बाद वन विभाग की व्यवस्था और दुरुस्त होने की संभावना है। सीएम Bhagwant Mann ने सभी नए कर्मचारियों को उनके कर्तव्य के प्रति अगाह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार आपको प्राथमिकता देते हुए नौकरी पक्की कर रही हैं। अब आपकी जिम्मेदारी है कि अपनी कार्यशैली के बल पर वन विभाग में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करें, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा और बिमारी रहित वातावरण मिल सके। सीएम मान ने आगे स्पष्ट किया है कि समय-समय पर कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा की जाती रहेगी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा। ऐसा करने से इंतजाम दुरुस्त रहेंगे और पब्लिक को किसी काम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026