---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की खास पहल! बाढ़ प्रभावित परिवारों तक खटाखट पहुंचे मुआवजे के चेक

Bhagwant Mann: बाढ़ प्रभावित परिवारों के दर्द पर मरहम लगाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुआवजे के चेक बांट दिए हैं। सीएम मान ने अजनाला में आयोजित एक कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराते हुए प्रभावित परिवारों को चेक सौंपा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 13, 2025 2:17 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: बारिश की मार झेल चुके पंजाब वासियों के दर्द पर सरकार ने मरहम लगाने का काम किया है। भगवंत मान सरकार ने उचित फैसला लेते हुए बाढ़ प्रभावित परिवारों तक खटाखट मुआवजे के चेक भेजने शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत पंजाब के अजनाला हलके से हुई। अजनाला में आयोजित एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने खुद सीएम भगवंत मान पहुंचे थे।

सीएम मान ने अपने हाथों से बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजे के चेक बांटने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर सरकार की प्राथमिकता तय करते हुए जरुरतमंदों तक मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि आगे भी प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाई जाएगी, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीएम Bhagwant Mann ने सौंपा मुआवजे का चेक

पंजाब के अजनाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खास कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से उन परिवारों को मुआवजे का चेक सौंपा है जो बाढ़ रूपी त्रासदी से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। पंजाब सरकार का ये फैसला उन तमाम परिवारों के जख्म पर मरहम लगाने का काम करेगा, जो बाढ़ में अपना सबकुछ गवा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा देते हुए साफ किया है कि सरकार हर कदम उनके साथ है।

पीड़ितों की मदद को लेकर एक्शन में पंजाब सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बाढ़ से प्रभावित हुए पीड़ितों की मदद को लेकर एक्शन मोड में है। मालूम हो कि इस वर्ष पंजाब के विभिन्न हिस्सों में अनुमान से अधिक वर्षा हुई है। भारी वर्षा के कारण लुधियाना, संगरुर, अमृतसर, गुरुदासपुर समेत तमाम इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस त्रासदी से किसानों के साथ रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोग भी प्रभावित हुए थे। सीएम मान के नेतृत्व वाली सरकार अब उन्हीं प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचा रही है और मुआवजे का चेक जारी कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Ankita Bhandari

अक्टूबर 15, 2026