---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने 77वें गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में फहराया तिरंगा! परेड का निरीक्षण कर लोगों को किया संबोधित

CM Bhagwant Mann ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर झंडा फहराया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 26, 2026 12:47 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आज 77वें गणतंत्र दिवस की धूम है। अमृतसर से चंडीगढ़, मोगा, लुधियाना तक तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान चहुंओर ‘भारत माता की जय’ नारा गूंज रहा है। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने भी होशियारपुर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर झंडा फहराया है। सीएम भगवंत मान ने तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विकास में पंजाब के योगदान का भी जिक्र किया है और बताया है कि कैसे आजादी के दौरान छिड़े संघर्ष में पंजाब के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। 

77वें गणतंत्र दिवस पर CM Bhagwant Mann का संबोधन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर होशियारपुर में तिरंगा झंडा फहराया है। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आजादी के लिए छिड़े संघर्ष के दौरान सर्वाधिक कुर्बानियां पंजाब ने दी हैं। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में पंजाब का अहम योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने आज गणतंत्र दिवस पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने का अपना प्रण दोहराया है। उन्होंने बताया कि कैसे ऑपरेशन प्रहार के तहत पंजाब सरकार सूबे से गैंगस्टर के वर्चस्व को समाप्त कर रही है। नशे के खिलाफ जारी लड़ाई की सराहना करते हुए भी सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब को नशा मुक्त बनाने के बहुत करीब हैं। जल्द ही सूबा अपराध और नशा मुक्त होकर विकास के नए अध्याय लिखेगा।

पंजाब में गणतंत्र दिवस की धूम!

77वें गणतंत्र दिवस पर आज पंजाब में धूम मची है। होशियारपुर में जहां सीएम भगवंत मान ने झंडा फहराया, वहीं फजिल्का में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की उपस्थिति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अमृतसर से चंडीगढ़, मोगा, गुरदासपुर, बठिंडा, लुधियाना समेत सभी शहरों में भी विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने गणतंत्र दिवस पर जश्न मनाया है। सभी ने संविधान लागू होने की 77वीं बरसी को धूम-धाम से मनाते हुए उन तमाम वीरों को नमन किया है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026