---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘अनमोल विरासत के साथ अनूठी पहचान..,’ अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर मुख्यमंत्री का पंजाब वासियों को खास संदेश

CM Bhagwant Mann ने आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर पंजाब वासियों के नाम संदेश जारी किया है। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों का पंजाबी भाषा के प्रति लगाव और जुड़ाव को लेकर भाव व्यक्त किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 21, 2026 12:22 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले ऐसे लोग जिनका अपनी भाषा के प्रति विशेष लगाव है। ऐसे लोगों के लिए 21 फरवरी का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज ही दुनिय भर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान लोग अपनी मातृभाषा के प्रति भाव व्यक्त कर रहे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी ऐसे मौके पर सामने आई है।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब वासियों के नाम अंतराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर संदेश जारी किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से पंजाबी भाषा के प्रति जुड़ाव बनाए रखने की अपील की है। सीएम भगवंत मान ने कहा है कि पंजाबी मातृभाषा सूबे की अनमोल विरासत के साथ-साथ अनूठी पहचान भी है।

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया!

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर खास प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने पंजाब वासियों के नाम संदेश जारी कर पंजाबी भाषा के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया है।

मुख्यमंत्री लिखते हैं कि “यदि आप अपनी मातृभाषा भूल जाते हैं, तो आप मूर्ख के समान हो जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विश्व के कोने-कोने में बसे सभी पंजाबियों को हार्दिक शुभकामनाएं। पंजाबी मातृभाषा हमारे पंजाब की अनमोल विरासत के साथ-साथ एक अनूठी पहचान भी है। आइए अपनी मातृभाषा का जश्न मनाएं। आइए हम भाषा से प्रेम करें और आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करें। पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत अमर रहे!” सीएम भगवंत मान की इस खास प्रतिक्रिया को लेकर अब खबरें बन रही हैं।

दुनिया भर में मातृभाषा दिवस की धूम!

आज 21 फरवरी को देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026 की धूम है। इस दौरान लोग अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रति समर्पण और लगाव प्रदर्शित करते हुए भाव व्यक्त कर रहे हैं। लोग एक-दूसरे से मातृभाषा का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी आई है। मुख्यमंत्री ने भी इसी कड़ी में पंजाब वासियों को पंजाबी भाषा बढ़ावा देने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026