---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने नानकशाही सम्मत 558 के सिख नव वर्ष पर जारी किया संदेश! खालसा पंथ को बधाई देकर की खास अरदास

CM Bhagwant Mann ने आज पूरे खालसा पंथ को नानकशाही सम्मत 558 के सिख नव वर्ष पर बधाई दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी के सुख, प्रगति और समृद्धि की अरदास की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 14, 2026 12:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब वासियों के लिए आज का दिन खास है। 14 मार्च से ही नानकशाही सम्मत 558 का सिख नव वर्ष शुरू होता है। इस अवसर पर लोग एक-दूजे को बधाई दे रहे हैं। तमाम तरह की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच सीएम भगवंत मान की खास प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज 14 मार्च को नानकशाही सम्मत 558 के सिख नव वर्ष पर पूरे खालसा पंथ के नाम खास संदेश जारी किया है। इस संदेश में मुख्यमंत्री की ओर से बधाई दी गई है। उन्होंने इस खास अवसर पर सभी लोगों के सुख, प्रगति और समृद्धि के लिए अरदास की है।

नानकशाही सम्मत 558 के सिख नव वर्ष पर CM Bhagwant Mann का संदेश!  

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नानकशाही सम्मत 558 के सिख नव वर्ष पर पूरे खालसा पंथ को बधाई दी है।

सीएम भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस खास अवसर पर एक पोस्ट साझा किया गया है। पंजाब सीएम लिखते हैं कि “देश और विदेश में रहने वाले सभी श्रद्धालुओं को नानकशाही सम्मत 558 के नव वर्ष की हार्दिक बधाई। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह नव वर्ष सभी के लिए सुख, प्रगति और समृद्धि लेकर आए।” इस दौरान मुख्यमंत्री ने अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर की तस्वीर साझा की है जो पोस्ट को चार-चांद लगा रहा है।

अमृतसर से चंडीगढ़ तक सिख नव वर्ष की धूम!

राजधानी चंडीगढ़ से पवित्र शहर अमृतसर तक नानकशाही सम्मत 558 के सिख नव वर्ष की धूम देखने को मिली है। इस दौरान स्वर्ण मंदिर के दीवान हॉल में विशेष गुरमत समागम का आयोजन भी किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य संगत को गुरु ग्रन्थ साहिब की शिक्षाओं से अवगत कराना और आध्यात्मिक शांति प्रदान करना है। भारी संख्या में श्रद्धालु इस समागम का हिस्सा बनकर गुरुबाणी से जुड़ने का काम कर रहे हैं। सिख नव वर्ष के अवसर पर ही लोग शिविर, गटका आदि का प्रदर्शन और धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित कर इसे भव्य बना रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026