---Advertisement---

स्कूल ऑफ एमिनेंस के साथ सब-डिविजनल अस्पताल की नींव का पत्थर! मोगा दौरे पर पहुंचे CM Bhagwant Mann ने लोगों को दी कई सौगात

मोगा दौरे पर पहुंचे CM Bhagwant Mann ने आज एक स्कूल ऑफ एमिनेंस के साथ सब डिविजनल अस्पताल की नींव भी रखी है। इन दोनों सौगात को मोगा वासियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 21, 2026 3:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में आज ईद की रौनक है। लुधियाना से जालंधर, चंडीगढ़ तक खुशियां बांटी जा रही हैं। सीएम भगवंत मान भी ईद के मौके पर मालेरकोटला पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री मोगा पहुंचे हैं। मोगा में सीएम भगवंत मान ने स्कूल ऑफ एमिनेंस के साथ एक सब डिविजनल अस्पताल की भी नींव रखी है। स्कूल ऑफ एमिनेंस और अस्पताल को मोगा वासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पिछले 4 वर्षों में अपने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला है।

मोगा दौरे पर पहुंचे CM Bhagwant Mann की जनपद वासियों को सौगात!

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मलेरकोटला के बाद सीधे मोगा जनपद के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने जनपद वासियों को सौगात दी है।

सीएम भगवंत मान ने जहां एक ओर मोगा में एक सब डिविजनल अस्पताल की नींव रखी है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने मोगा में ही एक स्कूल ऑफ एमिनेंस की भी नींव रखी है। इन दोनों नींव के पत्थर को मोगावासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है। जहां एक ओर स्कूल ऑफ एमिनेंस निर्माण पूरा होने के बाद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर सब डिविजनल अस्पताल लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगा। यही वजह है कि दोनों सौगात की अहमियत आम लोगों के लिए बेहद खास है।

विकास को प्राथमिकता दे रही मान सरकार!

भगवंत मान सरकार राज्य में बुनियादी विकास को प्राथमिकता दे रही है। ने अस्पतालों के साथ स्कूल ऑफ एमिनेंस की नींव रखना इसको और पुख्ता करता है। मान सरकार के ये प्रयास दर्शाते हैं कि कैसे पंजाब का कायाकल्प कर सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में शासन काम कर रहा है। सीएम भगवंत मान ने खुले मंच से कहा है कि उनकी सरकार राज्य के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर नीतियां बना रही है, ताकि सशक्त होकर लोग रंगला पंजाब की नींव और मजबूत कर सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Punjab News

मई 15, 2026

Rashifal 16 May 2026

मई 15, 2026

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026